टीवी मसाला

Bigg Boss 18: एविक्शन के दरवाजे पर खड़ी हैं ये तीन हसीनाएं, वोटिंग ट्रेंड में है शिल्पा शिरोडकर का ये हाल

Bigg Boss 18 These Three Contestants Are In Danger Zone: सलमान खान के धमाकेदार शो "बिग बॉस 18' में इस सप्ताह घर से बेघर होने के लिए 6 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए थे, जिसमें करण वीर मेहरा से लेकर कशिश कपूर तक का नाम शामिल है। वहीं तीन कंटेस्टेंट्स का नाम सामने आ रहा है जो डेंजर जोन में हैं।

Image

'बिग बॉस 18': वोटिंग ट्रेंड में ऐसा है कंटेस्टेंट्स का हाल

Bigg Boss 18 These Three Contestants Are In Danger Zone: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' को शुरू हुए दो महीने पूरे हो चुके हैं। इन दो महीनों में कई कंटेस्टेंट्स जहां उभरकर सामने आ रहे हैं तो वहीं कुछ कंटेस्टेंट्स ऐसे भी हैं जिनका सफर बीच में ही खत्म हो गया। 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) से हर सप्ताह कुछ कंटेस्टेंट्स को घर भेजने के लिए नॉमिनेट किया जाता है। इस सप्ताह भी करीब 6 कंटेस्टेंट्स घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं, जिसमें करण वीर मेहरा से लेकर सारा अरफीन खान तक का नाम शामिल है। हर बार की तरह इस बार भी करण वीर मेहरा ने वोटिंग ट्रेंड में बाजी मार ली है। लेकिन कुछ कंटेस्टेंट्स ऐसे हैं, जिनपर एविक्शन का खतरा बुरी तरह से मंडरा रहा है।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में यूं तो सभी कंटेस्टेंट्स ने अपनी गेम दुरुस्त करने की पूरी-पूरी कोशिश की है। लेकिन इस सप्ताह करीब 6 कंटेस्टेंट्स पर घर जाने का खतरा मंडरा रहा है। इसमें करण वीर मेहरा, दिग्विजय सिंह राठी, शिल्पा शिरोडकर, कशिश कपूर, चुम दरांग और सारा अरफीन खान का नाम शामिल है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस सप्ताह कशिश कपूर, चुम दरांग और सारा अरफीन खान वोटिंग ट्रेंड में सबसे पीछे चल रहे हैं। तीनों में से किसी एक पर एविक्शन की गाज गिर सकती है। वहीं दूसरी ओर शिल्पा शिरोडकर ने वोटिंग ट्रेंड में तीसरे नंबर पर जगह बनाई है और वह इस सप्ताह घर जाने से बच सकती हैं।

'बिग बॉस 18' में अविनाश मिश्रा पर आएगी मुसीबत

बता दें कि 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में अविनाश मिश्रा पर मुसीबत आ सकती है। दरअसल, उन्होंने झगड़े के दौरान दिग्विजय सिंह राठी की गर्दन पकड़ ली थी। ऐसे में फैंस ने उन्हें निकालने की मांग की है। लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि उन्हें पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट किया जा सकता है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article