टीवी मसाला

Bigg Boss 18: टाइम गॉड के लिए ईशा-अविनाश ने खेला दांव-पेंच, करण वीर मेहरा के हाथ फिर लगेगा ठेंगा

Bigg Boss 18 Time God Task Promo Video: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' में एक बार फिर से टाइम गॉड बनने के लिए घमासान होने वाला है। जहां ईशा सिंह अपनी टीम के किसी सदस्य को टाइम गॉड बनाने के लिए दांव पेंच लगा रही हैं। वहीं करण वीर मेहरा का सपना फिर से धरा का धरा रह सकता है।

Image

'बिग बॉस 18' में नए टाइम गॉड के लिए छिड़ी जंग

Bigg Boss 18 Time God Task Promo Video: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' में आए दिन धमाके पर धमाके हो रहे हैं। शो में आगे निकलने के लिए हर एक कंटेस्टेंट एड़ी-चोटी का जोर लगा रहा है। भले ही फिर उस जोर के लिए उन्हें नफरत मिले या फिर दर्शकों का प्यार। 'बिग बॉस 18' में टाइम गॉड बनना हर किसी का सपना है और सभी इसके लिए अपनी जी-जान लगा देते हैं। आज भी 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में टाइम गॉड बनने के लिए कंटेस्टेंट्स के बीच महासंग्राम होने वाला है। जहां एक तरफ ईशा सिंह, विवियन डीसेना, रजत दलाल और अविनाश मिश्रा ने टाइम गॉड बनने के लिए प्लानिंग प्लॉटिंग शुरू कर दी है तो वहीं दूसरी ओर करण वीर मेहरा और उनकी टीम भी कमर कसते दिखाई दिए।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) के प्रोमो वीडियो में दिखाया गया कि बिग बॉस कहते हैं कि जो भी सदस्य सबसे ज्यादा बीबी करेंसी कमाने में कामयाब होते हैं, वो टाइम गॉड बनने के अगले दावेदार होंगे। प्रोमो वीडियो में अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) कहते दिखाई दिये कि कंटेंडर बनाओ, नपती और चोमू (करण वीर मेहरा और दिग्विजय सिंह राठी) दोनों को बाहर करो। वहीं दूसरी ओर ईशा सिंह कहती हैं कि कुछ भी करो, लेकिन मेरा बंदा अंदर होना चाहिए। दूसरी ओर करण वीर मेहरा अपने ग्रुप से कहते दिखाई दिये कि अब आंख खोलकर रहना। 'बिग बॉस 18' के प्रोमो वीडियो में नजर आया कि जहां चाहत पांडे करण वीर मेहरा के साथ मिलकर गेम खेलती हैं। वहीं विवियन डीसेना, अविनाश मिश्रा, ईशा सिंह और तजिंदर पाल सिंह बग्गा साथ रहते हैं।

कौन बनेगा 'बिग बॉस 18' के नए टाइम गॉड का दावेदार

'बिग बॉस तक' के मुताबिक, 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) के नए टाइम गॉड के चार दावेदार बने हैं। इस लिस्ट में अविनाश मिश्रा, रजत दलाल, चुम दरांग और श्रुतिका अर्जुन का नाम शामिल है। बताया जा रहा है कि टैक्सी ड्राइवर में जहां अविनाश मिश्रा के पास सबसे ज्यादा बीबी करेंसी होगी। वहीं दूसरी ओर यात्रियों में से चुम दरांग, रजत दलाल और श्रुतिका अर्जुन के पास करेंसी होगी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article