टीवी मसाला

Bigg Boss 18: शिल्पा शिरडोकर नहीं बल्कि ये कंटेस्टेंट बना नया टाइम गॉड, विवियन डिसेना की करेगा हवा टाइट

Bigg Boss 18 New Time Of God: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 18 को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो घर को विवियन डिसेना के बाद अपना नया टाइम ऑफ गॉड के रूप में शिल्पा शिरडोकर मिल गई है। यहां पढिए पूरी खबर।

Image

Bigg Boss 18 New Time Of God Shilpa Shirdokar

Bigg Boss 18 New Time Of God: कलर्स टीवी के विवादित शो बिग बॉस सीजन 18 में इन दिनों खूब घमासान देखने को मिल रहा है। घर में इन दिनों टाइम ऑफ गॉड बनने के लिए कंटेस्टेंट के बीच जंग सी छिड़ गई है जो देखने में काफी मजेदार है। विवियन डिसेना एक मात्र कंटेस्टेंट बने जिन्हों लगातार दो हफ्ते घर में राजा बन राज किया। इस बीच सोशल मीडिया पर एक बड़ी खबर सामने आई है कि घर को अपना नया टाइम ऑफ गॉड मिल गया है। यह कोई और नहीं शिल्पा शिरडोकर हैं, ऐसे में जनता ने यह खबर जान कैसे रिएक्शन दिए जानिए इस रिपोर्ट में।

बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के सेट से बड़ी खबर सामने आई है कि इस बार विवियन डिसेना को हटाकर शिल्पा शिरडोकर (Shilpa Shirdokar) नई टाइम ऑफ गॉड बनी है। इस रेस में शिल्पा के साथ-साथ रजत दलाल और चाहत खन्ना भी शामिल थे। शिल्पा के टाइम ऑफ गॉड बनते ही सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स एक्टिव हो गए। एक यूजर ने लिखा कि सारा मूड खराब हो गया...रजत या चाहत से कोई होता तो मजा आता। कई लोगों ने शिल्पा को नारद मुन्नी और डबल ढोलकी तक का टैग दे डाला। हालांकि अब इंटरनेट पर खबर आ रही है कि शिल्पा नहीं बल्कि रजत दलाल नए टाइम ऑफ गॉड बने हैं। फैंस के बीच टाइम ऑफ गॉड को लेकर कन्फ़्युशन बनी हुई है।

घर से इस बार बेघर होने के लिए रजत दलाल, करणवीर मेहरा, चुम दरंग, कशिश कपूर, दिग्विजय राठी, तेजिंदर बग्गा और श्रुतिका अर्जुन नॉमिनेटेड हैं। फैंस की भविष्यवाणी के मुताबिक शो से इस हफ्ते तेजिंदर घर से बेघर हो सकते हैं। बात दें कल खबर सामने आई की शो में तीसरे वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री होने जा रही है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article