Bigg Boss 18 Digvijay Rathee support Shilpa Shinde: सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाला शो 'बिग बॉस 18' को कलर्स टीवी पर शुरू हुए दो महीने पूरे हो चुके हैं। इस शो ने शुरुआत से दर्शकों के बड़े वर्ग को शो से बांधे हुआ है। इन दो महीनों में जहां कुछ कंटेस्टेंट का पत्ता घर से साफ हो गया। वहीं कुछ कंटेस्टेंट अपने शातिर गेम के चलते अब भी मैदान में टीके हुए हैं। इन कंटेस्टेंट को उनके फैंस से लेकर कई टीवी सेलेब्स भी जमकर सपोर्ट करने में लगे हुए हैं। इस बीच बिग बॉस 11 फ़ेम 'शिल्पा शिंदे' (Shilpa Shinde) ने 'दिग्विजय राठी' (Digvijay Rathee) को अपना समर्थन दिया है। एक्ट्रेस ने एक वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर दिग्विजय के गेम की सराहना भी की है। चलिए एक नजर रिपोर्ट पर डालते हैं।
शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) ने बिग बॉस 18 के घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेकर आए 'दिग्विजय राठी' (Digvijay Rathee) की सराहना की है। शिल्पा का कहना है कि "मुझे दिग्विजय का गए काफी पसंद है। वह अपने इरादों को लेकर बिल्कुल पक्का है। वह चाहे तो किसी भी ग्रुप में शामिल हो सकता है लेकिन उसने करण वीर मेहरा का साथ दिया। उसकी दोस्ती भी पक्की है और घर में करण और चुम ही उसके असली दोस्त हैं।" शिल्पा का यह भी कहना है कि शिल्पा शिरोडकर सच्ची दोस्त नहीं है।
इस बीच बताते चलें की यह पहली बार नहीं है जब दिग्विजय राठी का किसी सलेब्रिटी ने सपोर्ट किया है। इससे पहले सोशल मीडिया सेन्सेशन 'उर्फी जावेद' ने भी दिग्विजय का समर्थन किया था। हालांकि इस वीक घर से बेघर होने के लिए दिग्विजय राठी भी निशाने पर हैं। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा की 9वें हफ्ते में किसका पत्ता घर से साफ होता है।
