टीवी मसाला

'नैपी बदल दो...' BB 18 में अविनाश संग झगड़े में सारा अरफीन खान ने ईशा-एलिस को दिया कर्मा, दर्शकों ने बजाईं ताली

Bigg Boss 18 Sara Arfeen Khan Points At Avinash Mishra Friendship With Alice-Eisha: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' में बीते दिन सारा अरफीन खान ने अविनाश मिश्रा संग ईशा सिंह-एलिस कौशिक की दोस्ती पर सवाल उठाया। लेकिन उनकी इस बात पर दर्शकों ने तारीफ की और कर्मा की भी बात की।

Image

सारा अरफीन खान ने ईशा सिंह और एलिस कौशिक पर कसा तंज

Bigg Boss 18 Sara Arfeen Khan Points At Avinash Mishra Friendship With Alice-Eisha: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' का बीते दिन का एपिसोड काफी चर्चा में बना हुआ है। 'बिग बॉस 18' में बीते दिन टास्क की रेस से बाहर किये जाने के बाद सारा अरफीन खान ने अपना आपा खो दिया। उन्होंने घर में तो तोड़फोड़ की ही, साथ ही अविनाश मिश्रा, ईशा सिंह और एलिस कौशिक पर भी हमला किया। सारा अरफीन खान (Sara Arfeen Khan) ने अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) की जहां टी-शर्ट खींची तो वहीं ईशा सिंह के बाल तक खींच लिये। यहां तक कि सारा अरफीन खान (Sara Arfeen Khan) ने ईशा सिंह और एलिस कौशिक की अविनाश मिश्रा संग दोस्ती पर भी सवाल उठाया।

सारा अरफीन खान (Sara Arfeen Khan) ने ईशा सिंह, अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) और एलिस कौशिक की दोस्ती पर कहा कि इस लड़के को दो लड़कियों की जरूरत पड़ती है। सारा अरफीन खान, अविनाश के पास आकर बैठ गईं। वहीं जब ईशा और एलिस ने उन्हें उठाना चाहा तो सारा ने कहा, "तुम इसकी बेबी सिटिंग करना चाहती हो। बेचारी को इतनी चिंता है कि तुम अपने आपके लिए खड़े नहीं हो सकते हो।" सारा अरफीन खान तीनों के पीछे-पीछे किचन में भी गईं और बोलीं, "अरे नैपी तो बदल दो इसकी, बेचारा। दो लड़कियों की जरूरत है इसको।"

सारा अरफीन खान की बातों पर दर्शकों ने बजाई ताली

'बिग बॉस 18' में सारा अरफीन खान (Sara Arfeen Khan) का रवैया दर्शकों को भले ही गलत लगा, लेकिन उन्होंने इस बात पर तालियां बजाईं की ईशा सिंह, एलिस कौशिक और अविनाश मिश्रा को कर्मों का फल मिला। एक यूजर ने लिखा, "मैं सारा के शब्दों को सहीं नहीं ठहरा रही। लेकिन इन्हीं ईशा और एलिस ने चाहत को अरफीन के साथ लिंक किया था। करणवीर को गालियां दी थीं। तब उनको गलत नहीं लगा। अब सारा ने सही बोला तो बुरा लगा।"

सारा अरफीन खान (Sara Arfeen Khan) की बातों को सही ठहराते हुए दूसरे यूजर ने लिखा, "ये हर उस तंज के लायक है जो इसे मिल रहा है।" तीसरे यूजर ने लिखा, "भले ही सारा ने हिंसा करके गलती की है। लेकिन ये चुगली गैंग इन बातों के लायक थी।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article