टीवी मसाला

Bigg Boss 18: सलमान के शो में इन सितारों ने पहले दिन मचाया धमाल, एलिस कौशिक की जर्नी देख नम हुईं फैंस की आंखें

Bigg Boss 18: सलमान खान के शो में इस बार 18 कंटेस्टेंट्स ने एंट्री ली है। शो का ग्रैंड प्रीमियर काफी धमाकेदार रहा। सलमान के साथ अनिरुद्धाचार्य भी नजर आए। शो में विवियन डीसेना, रजत दलाल, तेजंद्र सिंह बग्गा समेत इन सदस्यों ने दर्शकों को इंप्रेस किया। वहीं, कुछ कंटेस्टेंट्स पहले दिन अपना कमाल नहीं दिखा पाए।

Image

Arfeen Khan and Salman Khan (credit Pic: Instagram)

Bigg Boss 18: सलमान खान (Salman Khan) के शो 'बिग बॉस 18' के ग्रैंड प्रीमियर का धमाकेदार आगाज हो चुका है। शो में 18 कंटेस्टेंट्स की एंट्री हुई है। इस लिस्ट में चाहत पांडे, अविनाश मिश्रा, करणवीर मेहरा, शहजादा धामी, तजेंद्र सिंह, ईशा सिंह, विवियन डिसेना, रजत दलाल समेत टीवी के कई सितारे नजर आए। शो का ग्रैंड प्रीमियर काफी धमाकेदार रहा। फैंस को इस शो के ऑनएयर होने का फैंस का बेसब्री से इंतजार था। आइए जानते हैं शो में किसी एंट्री दर्शकों को लगी धमाकेदार। कौन रहा फीका। ये भी पढ़ें- Bigg boss 18 के ये 7 कंटेस्टेंट्स देंगे छप्पर फाड़ टीआरपी, एक को तो फैंस मान रहे हैं अगला सिद्धार्थ शुक्ला

सलमान खान के शो में शहजादा धामी, विवियन डीसेना, एलिस कौशिक, चाहत पांडे, करणवीर मेहरा की एंट्री ने लोगों को इंप्रेस किया। करणवीर मेहरा ने घर में आते ही खुद को विनर बताया है। करणवीर ने स्टेज पर जमकर डांस किया। इसके अलावा तजेंद्र सिंह बग्गा और वकील गुणरत्न सदावर्ते ने शो के होस्ट को जमकर हंसाया। वहीं, एलिस कौशक के बारे में जानकर फैंस हुए इमोशनल। घर में पहले ही दिन विवियन और ऐलिस को बिग बॉस ने टॉप 2 फाइनलिस्ट बनाया है। ये दोनों कंटेस्टेंट्स घरवालों का जीना मुश्किल कैसे करते हैं। ये देखना दिलचस्प होगा। सलमान ने कहा कि वकील साहब आपको देखना मजेदार होगा। घर में आते ही पहले दिन चाहत पांडे ने अपना सीक्रेट टास्क जीत लिया है।

फीकी रही इन स्टार्स की एंट्री

शो में ईशा सिंह, हेमा शाह, श्रुतिका अर्जुन, मुस्कान बामने और नायरा बनर्जी की एंट्री फीकी लगी। लोगों की उम्मीद थी कि ये सभी कंटेस्टेंट्स कुछ मजेदार करेंगे। लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। घर में इस बार कंटेस्टेंट्स के साथ गधे की भी एंट्री हुई है। पहले ही दिन घर में रजत दलाल और तजेंद्र सिंह बग्गा के बीच में झगड़ा हो जाता है।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article