टीवी मसाला

Bigg Boss 18: प्रीमियर से पहले ही 'बिग बॉस' को मिले टॉप 2 फाइनलिस्ट, Salman Khan ने हाथ पकड़ कर दिया खुलासा

Salman Khan announced top two finalist: कलर्स टीवी के विवादीत शो बिग बॉस 18 के ग्रांड प्रीमियर में कुछ ही घंटे बाकी हैं। इस बीच मेकर्स ने नया प्रोमो शेयर किया है। जिसमें देखा जा सकता है कि सलमान खान ग्रांड प्रमियार से पहले ही टॉप 2 फाइनलिस्ट का नाम रिविल कर रहे हैं। आइए देखते हैं।

Image

Salman Khan announced top two finalist

Salman Khan announced top two finalist: सलमान खान (Salman Khan) के विवादीत शो बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के शुरू होने में अब कुछ ही घंटे बाकी हैं। आज रात कलर्स टीवी पर शो का ग्रांड प्रीमियर होगा और सभी कन्टेस्टन्ट एक-एक कर एंट्री मारेंगे। फैंस पलके बिछाए इस नए सीजन का इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स भी प्रोमो शेयर कर फैंस के उत्साह को बनाए रखने का काम कर रहे हैं। इस बीच बता दें की कल मेकर्स ने एक नया प्रोमो शेयर किया, जिसमें सलमान खान प्रीमियर से पहले ही टॉप 2 फाइनलिस्ट के नाम का खुलासा कर रहे हैं। क्या बिग बॉस 18 को अपना विजेता पहले ही मिल गया है? आइए इस सवाल का जवाब ढूँढे और इस खास रिपोर्ट पर नजर डालें।

सलमान खान (Salman Khan) के शो बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) का बज़ बनाए रखने के लिए मेकर्स लगातार प्रोमो शेयर कर रहे हैं। अब बीते दिन मेकर्स ने एक नया प्रोमो साझा किया जिसमें सलमान खान टॉप 2 फाइनलिस्ट का नाम रिविल कर रहे हैं। प्रोमो सलमान खान की आवाज से शुरू होता है एर वह बोलते नजर आते हैं कि "टाइम का तांडव ग्रांड प्रमियार से ही शुरू होगा। बिग बॉस ने सबका फ्यूचर देखा और टॉप 2 फाइनलिस्ट हो आप।" जाहीर है कि इस बार शो की थीम "टाइम का तांडव है" और फाइनलिस्ट का नाम रिविल कर मेकर्स ने यह दिखाने की कोशिश की है कि फ्यूचर में क्या होने वाला है।

बता दें की सलमान खान ने जिन दो कन्टेस्टन्ट को टॉप 2 फाइनलिस्ट बनाया है वह कोई और नहीं बल्कि बल्कि विवियन डीसेना और एलिस कौशिक हैं। ऐसे में फैंस बहुत उत्साहित हो गए हैं कि इस बार शो क्या नया धमाका लेके आएगा।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article