टीवी मसाला

Bigg Boss 18: मां के आते ही रजत दलाल की आंखों से छलके आंसू, लाडली बेटी को सामने देख खुशी से झूम उठे विवियन

Bigg Boss 18 Rajat Dalal To Vivian Dsena Gets Emotional Seeing Family Members: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो में आज भी कई कंटेस्टेंट्स के घरवालों की एंट्री होगी, जिसमें रजत दलाल से लेकर करण वीर मेहरा तक का नाम शामिल है।

Image

'बिग बॉस 18' में घरवालों को देख रो पड़े कंटेस्टेंट्स

Bigg Boss 18 Rajat Dalal To Vivian Dsena Gets Emotional Seeing Family Members: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने टीवी पर तूफान मचाया हुआ है। 'बिग बॉस 18' में लगातार कंटेस्टेंट्स की गेम नया रुख ले रही है। बीते दिन 'बिग बॉस 18' में कुछ कंटेस्टेंट्स के घरवालों ने एंट्री ली, जिसमें चाहत पांडे, शिल्पा शिरोडकर, अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह शामिल हैं। वहीं आज भी कई कंटेस्टेंट्स के घरवाले 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में कदम रखते नजर आएंगे। खास बात तो यह है कि शो से जुड़ा प्रोमो वीडियो भी सामने आ चुका है। इस प्रोमो वीडियो में जहां रजत दलाल, चुम दरांग और करण वीर मेहरा अपने परिवार को देख रो पड़े तो वहीं विवियन डीसेना (Vivian Dsena) की नन्ही बेटी ने भी घर में कदम रखा।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) के प्रोमो वीडियो में दिखाया गया कि सबसे पहले चुम दरांग (Chum Darang) की मम्मी आईं, जिन्हें देख एक्ट्रेस भावुक हो गईं। उन्होंने बाकी घरवालों से भी अपने परिवार को मिलवाने की कोशिश की। वहीं उनके बाद रजत दलाल की मम्मी आईं, जिन्होंने अपने बेटे को गले से लगा लिया। मां को सामने देख रजत दलाल भावुक हो गए। उनके बाद करण वीर मेहरा की बहन ने एंट्री की, जिन्होंने अपने भाई को गले लगाया। करण वीर मेहरा ने ये तक कहा कि एक और बार गले लग जा प्लीज।

'बिग बॉस 18' में हुई विवियन डीसेना की बेटी की एंट्री

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में विवियन डीसेना (Vivian Dsena) की पत्नी नौरान अली अपने साथ गोद में बेटी को भी लेकर आईं, जिसे देख विवियन डीसेना की आंखें तो नम हो गईं। लेकिन उनकी खुशी सातवें आसमान पर दिखाई दी। विवियन ने अपनी पत्नी और बेटी को सीने से लगाया और नन्ही लाडली पर जमकर प्यार लुटाया।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article