टीवी मसाला

'चाहत 3-4 दिन से अच्छी लग रही है...'- Bigg Boss 18 में रजत दलाल ने कबूली दिल की बात, एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब

Bigg Boss 18 Rajat Dalal Says I Liked Chahat Pandey From 3 To 4 Days: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। शो में रजत दलाल, चाहत पांडे के सामने कबूलते नजर आए कि 3-4 दिन से चाहत अच्छी लग रही है।

Image

'बिग बॉस 18' में रजत दलाल ने कबूली दिल की बात

Bigg Boss 18 Rajat Dalal Says I Liked Chahat Pandey From 3 To 4 Days: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने टीआरपी की दुनिया में कब्जा करना शुरू कर दिया है। 'बिग बॉस 18' में जहां एक तरफ लोग पहले ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा की दोस्ती पसंद कर रहे थे तो वहीं अब दर्शकों को रजत दलाल और चाहत पांडे का साथ भी काफी अच्छा लग रहा है। दोनों ने शो में साथ में रोमांटिक डांस किया था, जिसमें उनकी केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया था। वहीं अब 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें चाहत पांडे (Chahat Pandey) के सामने रजत दलाल कबूल करते दिखे कि वह उन्हें अच्छी लगने लगी हैं। 'बिग बॉस 18' के इस वीडियो पर फैंस का भी खूब रिएक्शन आ रहा है।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) से जुड़े वीडियो में नजर आया कि चाहत पांडे (Chahat Pandey) अपनी चप्पल उतारकर रजत दलाल की पीठ पर चढ़ती हैं और उन्हें मसाज देती हैं। चाहत पांडे कहती हैं कि मैं बैलेंस करना सीख जाऊंगी। वहीं रजत दलाल (Rajat Dalal) भी तजिंदर पाल सिंह बग्गा और चाहत पांडे से सामने कहते हैं, "चाहत 3-4 दिन से अच्छी लग रही है। ये लड़ती नहीं है।" इसपर चाहत पांडे ने जवाब दिया कि हां जब से मुझे बिग बॉस ने कहा है ना तो मैंने यू टर्न लिया।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में चाहत पांडे (Chahat Pandey) की बात पर रजत दलाल (Rajat Dalal) ने कहा, "देखो मैं वो चीज नहीं बोलता कि यू-टर्न लिया या कुछ और। उतार-चढ़ाव चलते ही रहते हैं। लेकिन अच्छी बात ये है कि हम दोनों ही चीजें ठीक कर रहे हैं।" इसपर चाहत पांडे ने कहा, "दोनों सुधारते हैं, तुम भी सुधारो मैं भी सुधारती हूं।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article