टीवी मसाला

Bigg Boss 18: Rajat Dalal ने घर को बनाया जंग का मैदान, बहस करते हुए Avinash Mishra को कहा "चल तु नाच....."

Bigg Boss 18 Rajat Dalal and Avinash Mishra fight: सलमान खान के शो बिग बॉस 18 ने 6 अक्टूबर से टीवी पर दस्तक दे दिया है। शो के पहले एपिसोड से प्रोमो भी सामने आ रहे हैं। अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) और रजत दलाल (Rajat Dalal) के झगड़े का एक प्रोमो सामने आया है। आइए देखते हैं।

Image

Bigg Boss 18 Rajat Dalal and Avinash Mishra fight

Bigg Boss 18 Rajat Dalal and Avinash Mishra fight: सलमान खान के शो बिग बॉस 18 को कलर्स टीवी पर प्रीमियर हुए अभी कुछ ही घंटे हुए हैं। लेकिन शो से चटपटी खबरों ने आना शुरू कर दिया है। बता दें की एक तरफ घर में एंट्री के साथ ही शहजादा धामी की लड़ाइयाँ नहीं रुक रहीं। वहीं रजत दलाल भी पहले दिन से अपना दमखम दिखाते नजर आ रहे हैं। अब बिग बॉस का 18 (Bigg Boss 18) का नया प्रोमो सामने आ रहा है जिसमें अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) और रजत दलाल (Rajat Dalal) एक दूसरे से तु-तु मैं-मैं कर रहे हैं। आइए पूरी रिपोर्ट पर नजर डालते हैं।

सलमान खान (Salman Khan) के शो बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) का एक्स पर नया प्रोमो समाने आ रहा है। जिसमें टीवी स्टार अविनाश मिश्रा और फिटनेस फ्रीक रजत दलाल एक-दूसरे के साथ झगड़ा कर रहे हैं। रजत दलाल, अविनाश को बोल रहा है कि "नाच के दिखा....दिखाना क्यों नहीं अब नाच के।। नाच न यहाँ पर। इस पर जवाब देते हुए अविनाश कहते हैं कि "कीऑन नाचूँ....नहीं नाचना मुझे....मेरी मर्जी....बहुत आपको नाच देखने का शौक है..कल की बात का इतना बुरा आग गया अभी भी मुंह फुलाया हुआ है। इन दोनों के बीच बहस होती रहती है। वहीं घरवाले अपना कम कर रहे होते हैं।

इस बीच आपको बता दें की बिग बॉस 18 के घर में विवियन डीसेना, ईशा सिंह, तजिंदर पाल सिंह बग्गा, श्रुतिका राज अर्जुन, रजत दलाल, गुणरत्न सदावर्ते, निर्रा बनर्जी, मुस्कान बामने, चुम दरंग, करण वीर मेहरा, अविनाश मिश्रा, ऐलिस कौशिक, शहजादा धामी, शिल्पा शिरोडकर, सारा अरफीन खान, चाहत पांडे और अरफीन खान ने हिस्सा लिया है।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article