टीवी मसाला

Laughter Chefs 3: अली गोनी और जन्नत जुबैर के हाथ लगी जीत, घर ले गए चमचमाती ट्रॉफी

Laughter Chefs 3 Aly Goni-Jannat Zubair Wins: टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ्स 3' का बीती रात ग्रैंड फिनाले हुआ, जिसमें अली गोनी और जन्नत जुबैर ने जीत दर्ज की।

Image

Laughter Chefs 3 में अली गोनी-जन्नत जुबैर ने दर्ज की जीत (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Laughter Chefs 3 Aly Goni-Jannat Zubair Wins: टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ्स 3' ने दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'लाफ्टर शेफ्स 3' ने हर सप्ताह नए कुकिंग बैटल के साथ दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। वहीं इसके कंटेस्टेंट्स भी फैंस के दिलों-दिमाग में बस चुके हैं। बीती रात 'लाफ्टर शेफ्स 3' का ग्रैंड फिनाले हुआ, जिसमें हर एक कंटेस्टेंट ने अपना 100 प्रतिशत देने की कोशिश की। लेकिन इस सीजन में ट्रॉफी अली गोनी और जन्नत जुबैर के हाथ लगी। 'लाफ्टर शेफ्स 3' में अली गोनी (Aly Goni) और जन्नत जुबैर (Jannat Zubair) की जीत से फैंस की खुशी भी सातवें आसमान पर है। हर कोई उन्हें ढेर सारी बधाइयां देते और उनपर प्यार लुटाते नजर आ रहा है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock Upp 2 में होगी कंटेस्टेंट्स के करीबी की एंट्री, Shivangi Joshi-हर्षद चोपड़ा का सपोर्ट करने आएंगे ये 2 स्टार्स

    'लाफ्टर शेफ्स 3' को मिले अपने विजेता

    'लाफ्टर शेफ्स 3' (Laughter Chefs 3) के फिनाले में तीन टास्क हुए थे। जिसमें पहले टास्क में अर्जुन बिजलानी-तेजस्वी प्रकाश और अली गोनी-जन्नत जुबैर ने जीत दर्ज की। ऐसे में दोनों जोड़ियों के प्वॉइंट्स बढ़कर क्रमश: 74 और 79 हो गए। वहीं दूसरे टास्क में करण कुंद्रा और एल्विश यादव ने जीत दर्ज की, जिससे उनके प्वॉइंट्स 74 हो गए। लेकिन तीसरे टास्क में सभी जोड़ियों को गुलाब जामुन क्रॉसॉन्ट बनाने थे, जिसमें अली गोनी और जन्नत जुबैर ने जीत हासिल की। आखिरी टास्क के लिए कंटेस्टेंट्स को 20 प्वॉइंट्स मिलने थे, जिससे अली गोनी-जन्नत जुबैर के प्वॉइंट्स बढ़कर 99 हो गए। ऐसे में अली और जन्नत ने सीजन 3 में जीत हासिल की। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Parents Day पर Mahhi Vij को बेटी तारा से मिला खास सरप्राइज, फोटोज शेयर कर एक्ट्रेस बोलीं, 'भगवान ने सारी...'

      Laughter Chefs में अली गोनी-जन्नत जुबैर ने दर्ज की जीत

      Laughter Chefs में अली गोनी-जन्नत जुबैर ने दर्ज की जीत

      जन्नत जुबैर ने अली गोनी के साथ जीत हासिल करने के बाद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट भी साझा की। इसमें एक्ट्रेस ने लिखा, "और बिट्टू 'लाफ्टर शेफ्स 3' के विजेता बन गए हैं। अपनी बिट्टी के अलावा मैं और किसी के साथ यह नहीं करना चाहती। इस सफर ने मुझे बेस्ट बडी दिया है और हमने साथ में जीत हासिल की। आप सभी के प्यार का शुक्रिया। बिट्टू।"

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article