Bigg Boss 18 Mid Week Eviction: रियलिटी शो बिग बॉस 18 में इन दिनों मेकर्स दर्शकों का मनोरंजन करने में लगातार कोशिश कर रहे हैं। शो के मेकर्स टीआरपी लिस्ट में बाहर होने के चलते टेशन में चल रहे हैं। बिग बॉस का यह पहला सीजन है जो टीआरपी लिस्ट के साथ-साथ लोगों के दिलों में जगह नहीं बना पाया है। दर्शकों का मानना है कि यह सीजन बोरिंग है और इसमें कुछ नयापन नहीं है। घर में आज नॉमिनेशन की प्रक्रिया होगी लेकिन इससे पहले शो को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इस खबर को सुन फैंस काफी उत्सुक हैं।
बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के सेट से खबर मिली है की शो में इस हफ्ते मिड वीक इविक्शन होगा। इसका मतलब यह है की नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट में से कोई एक रातों-रात अपने घर रवाना होगा। इस हफ्ते के लिए रजत दलाल टाइम ऑफ गॉड की गद्दी पर बैठे हुए हैं जिसके चलते वह सुरक्षित हैं। शो के 8 वें हफ्ते में एलिस कौशिक, अविनाश मिश्रा, विवियन डिसेना, करणवीर मेहरा, चाहत पांडे, दिग्विजय राठी और कशिश कपूर नॉमिनेट हैं। इस हफ्ते के नॉमिनेशन में रजत दलाल ने सभी कंटेस्टेंट की काया पलट दी है।
रिपोर्ट्स की मानें तो इविक्शन के बदल कशिश कपूर पर बरस सकते हैं लेकिन शो के फॉर्मैट को देख कुछ नहीं कहा जा सकता। वीकेंड का वार में कोई भी घर से बेघर नहीं हुआ जिसके चलते अब मेकर्स ने मिड वीक इविक्शन करने का फैसला लिया है। शो की बात करें तो घर में यामिनी मल्होत्रा, एडीन रोज और अदिति मिस्ट्री वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बन शो में एंट्री लेने वाली हैं।
