टीवी मसाला

Bigg Boss 18: रजत दलाल के रंग बदलने पर कशिश कपूर ने भी दिखाए तेवर, भड़कते हुए बोलीं 'आस्तीन का सांप...."

Bigg Boss 18 Kashish Kapoor Disappointed from Rajat Dalal: बिग बॉस 18 के घर में करण वीर मेहरा और कशिश कपूर (Kashish Kapoor) ने जमकर 'रजत दलाल' को सपोर्ट किया और नया 'टाइम गॉड' बनने में उनकी मदद की। हालांकि टाइम गॉड बनते ही रजत ने अपने दोस्तों की पीठ में छुरा घोंप दिया है। आइए देखते हैं।

Image

Bigg Boss 18 Kashish Kapoor Disappointed from Rajat Dalal

Bigg Boss 18 Kashish Kapoor Disappointed from Rajat Dalal: सलमान खान के शो 'बिग बॉस 18' के बीते एपिसोड में कन्टेस्टन्ट के बीच 'टाइम गॉड' का टास्क हुआ। जहां 'चाहत पांडे, शिल्पा शिरोडकर और रजत दलाल में से किसी एक को गेम जीतकर नया 'टाइम गॉड' बनना था। ऐसे में सभी घरवालों ने अपने-अपने दोस्तों को जिताने के लिए एड़ी-चोटी का जोड़ लगा दिया। करण वीर मेहरा और कशिश कपूर (Kashish Kapoor) ने भी जमकर 'रजत दलाल' को सपोर्ट किया और घर में विवियन डीसेना के बाद नया 'टाइम गॉड' बनने में उनकी मदद की। अब रजत दलाल घर के नए 'टाइम गॉड' बने लेकिन पावर हाथ में आते ही फिटनेस फ्रीक ने अपने रंग दिखाने शुरू कर दिए। आइए पूरी रिपोर्ट देखते हैं।

बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के घर में नया 'टाइम गॉड' बनने के बाद नॉमिनेशन वाला टास्क हुआ। जहां रजत को अपनी पवार से किसी एक घरवाले को बचाना था लेकिन उन्होंने अपने दोस्त करण वीर मेहरा और कशिश कपूर (Kashish Kapoor) को साइड लाइन कर 'दिग्विजय राठी' को नॉमिनेशन से बचा लिया। ऐसे में कशिश कपूर घर में रजत दलाल से काफी नाखुश नजर और उन्होंने भी अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। बिग बॉस 18 के एक नए प्रोमो में कशिश कपूर, रजत दलाल को सपोर्ट करने पर अफसोस जताती दिखाई देती हैं। कशिश कहती हैं 'इस रजत के लिए मैंने इतना सोच रही थी? आस्तीन का सांप तो ये है। अच्छे कर्म आपको जेल लेके नहीं जाते हैं।"

बताते चलें की बिग बॉस 18 के इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए रजत दलाल, श्रुतिका अर्जुन, तेजिंदर सिंह बग्गा, करणवीर मेहरा, चुम दरंग, दिग्विजय और चाहत पांडे नॉमिनेट हैं।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article