टीवी मसाला

Bigg Boss 18: करण वीर मेहरा को घर से निकलवाने के लिए सारा अरफीन ने किया तमाशा, अविनाश मिश्रा ने पलट दी बाजी

Bigg Boss 18 Karan Veer Mehra Gets Support From Avinash Mishra In Matter Of Sara Arfeen Khan: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो का प्रोमो वीडियो रिलीज हुआ है, जिसमें सारा अरफीन खान, करण वीर मेहरा के खिलाफ आरोप लगाती नजर आईं।

Image

'बिग बॉस 18' में करण वीर मेहरा के सपोर्ट में उतरे अविनाश मिश्रा

Bigg Boss 18 Karan Veer Mehra Gets Support From Avinash Mishra In Matter Of Sara Arfeen Khan: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने टीवी की दुनिया में तूफान मचाया हुआ है। 'बिग बॉस 18' में लगातार गेम के कारण लोगों की दोस्ती में भी बदलाव हो रहा है। आए दिन फुटेज लेने के लिए कंटेस्टेंट्स नया-नया मुद्दा लेकर घर में आते हैं। हाल ही में 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें सारा अरफीन खान करण वीर मेहरा पर संगीन आरोप लगाती नजर आईं। यहां तक कि उन्होंने बिग बॉस से करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) के खिलाफ एक्शन लेने की मांग भी की। वहीं इन सब मामलों में एक्टर अविनाश मिश्रा करण वीर मेहरा का साथ देते नजर आए।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) के प्रोमो वीडियो में नजर आया कि कंटेस्टेंट्स टाइम गॉड के लिए स्कींग टास्क कर रहे थे। लेकिन तभी सारा अरफीन खान शिल्पा शिरोडकर को रास्ते से हटाने की कोशिश करती हैं। वहीं उनके साथ-साथ कशिश कपूर भी उनका स्कींग बोर्ड जानबूझकर हटाने लगती हैं। उन्हें रोकने के लिए करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) उनका हाथ पकड़ लेते हैं और उन्हें दूर ले जाते हुए कहते हैं कि क्या तुम बेवकूफ हो। लेकिन इस दौरान सारा अरफीन खान गिर जाती हैं। वह करण वीर मेहरा पर धक्का देने का आरोप लगाती हैं और विवियन डीसेना के सामने रोते हुए कहती हैं कि गेम के लिए वो मेरे साथ ऐसा बर्ताव करेगा।

'बिग बॉस 18' में करण के सपोर्ट में आए अविनाश मिश्रा

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) और सारा अरफीन खान (Sara Arfeen Khan) के वाकये के बाद विवियन डीसेना, ईशा मालवीय और अविनाश मिश्रा बैठकर बातें करते दिखे। अविनाश मिश्रा ने सारा अरफीन खान को आड़े हाथों लेते हुए कहा, "वो जिस तरीके से खींच रही थी, उसमें ट्विस्ट भी हो रहा था। हिंसक इंसान को रोकने के लिए आपको भी थोड़ा हिंसक होना पड़ेगा और गुस्सा दिखाना पड़ेगा।" इस मामले पर विवियन डीसेना ने भी करण वीर मेहरा से बात करने की कोशिश की। लेकिन करण वीर मेहरा ने कहा कि अगर बिग बॉस को जो एक्शन लेना है, ले लें, मैं ये घर छोड़ने के लिए तैयार हूं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article