Bigg Boss 18 Farah Khan Slams Rajat Dalal Wars Him For Eviction: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। सलमान खान के "बिग बॉस 18' में बीते दिन खूब ड्रामा हुआ। अविनाश मिश्रा और रजत दलाल (Rajat Dalal) ने दिग्विजय सिंह राठी पर हाथ उठा लिया, जिसे लेकर लोग अब उन्हें घर से बाहर निकालने की मांग कर रहे हैं। लेकिन हर बार की तरह इस बार भी वीकेंड का वार पर सबका हिसाब होने वाला है। दरअसल, इस बार 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में फराह खान वीकेंड का वार होस्ट करने आएंगी। खास बात तो यह है कि वह एक-एक करके सबको आड़े हाथ लेती हैं और क्लास लगाती हैं।
'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) का वीकेंड का वार से जुड़ा प्रोमो वीडियो भी सामने आया है, जिसमें फराह खान (Farah Khan) सबकी क्लास लगाती नजर आईं। फराह खान ने पहले कठघरे में तजिंदर पाल सिंह बग्गा को खड़ा किया और कहा कि 'करण के मामा पीएमओ में टॉयलेट साफ करते हैं', ये कमेंट कहां तक सही है। इसपर तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने कहा कि बिल्कुल सही नहीं है। फराह खान ने इसके बाद ईशा सिंह से सवाल किया और पूछा कि यही कमेंट अगर करण वीर मेहरा करते तो सब उनके खिलाफ हो जाते।
रजत दलाल की लगाई क्लास
'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में फराह खान (Farah Khan) ने रजत दलाल (Rajat Dalal) की भी क्लास लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। रजत दलाल तुझे बिग बॉस ने जिम्मेदारी दी हुई है क्या कि पूरे घर में लड़कियों की रक्षा करें?" इसपर रजत दलाल ने कहा कि रक्षा वाली बात है तो मेरे घरवालों ने मुझे ये सिखाई है। वहीं फराह खान ने पूछा कि क्या दूसरों के घरवालों ने नहीं सिखाई। उन्होंने बाकी लड़कियों से भी पूछा कि किसे रजत दलाल की रक्षा की जरूरत है। फराह खान की बात पर कंटेस्टेंट्स का जवाब आया कि किसी को भी नहीं है। फराह खान ने रजत दलाल से आगे कहा, "सुन ले, किसी को भी तेरी जरूरत नहीं है। मैं सीधे चेतावनी दे रही हूं कि एक और बार मारपीट की तो तुम बाहर हो जाओगे।"
