Bigg Boss 18 Digvijay Rathee become New Time god of the house: सलमान खान और कलर्स टीवी का चर्चित शो बिग बॉस 18 इन दिनों अपने हाई-वोल्टेज ड्रामे से दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचने में लगा हुआ है। हालांकि इसके बावजूद यह शो टीआरपी लिस्ट में अपना स्थान कायम नहीं पाया है। ऐसे में मेकर्स शो में रोमांच पैदा करने के लिए नए-नए पैतरें आजमा रहे हैं। इस बीच बिग बीस 18 के घर में नया टाइम गॉड बनने की जंग छिड़ी हुई है। पिछले हफ्ते विवियन को हराते हुए रजत दलाल टाइम गॉड बने थे। अब इस वीक टाइम्स गॉड बनने के लिए 5 कंटेस्टेंट के बीच मुकाबला था, जिसके बाद ताजा रिपोर्ट के मुताबिक दिग्विजय राठी (Digvijay Rathi) ने इस रेस को जीत लिया है। आइए रिपोर्ट पर एक नजर डालें।
बिग बॉस 18 (Big के घर में नया टाइम गॉड बनने के लिए करण वीर मेहरा, दिग्विजय राठी (Digvijay Rathee), अविनाश मिश्रा, ताजिंदर बग्गा और ईशा सिंह रेस में शामिल थे। अब ताजा रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में वाइल्ड कार्ड के तौर एंट्री करने वाले दिग्विजय राठी ने नए 'टाइम गॉड' की उपाधि हासिल कर ली है। बिग बॉस खबरी की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक दिग्विजय राठी घर के नए टाइम गॉड बने हैं। ऐसे में अब घर में नया ड्रामा होगा, जिसे देखना बेहद दिलचस्प होगा।
इस बीच बताते चलें की रजत दलाल के टाइम गॉड का कार्यकाल खत्म होते ही बिग बॉस ने सिर्फ घर के लड़कों को अगला टाइम गॉड बनने का मौका दिया। दूसरी तरफ घर की लड़कियों को पावर दी की टॉर्चर टास्क के जरिए आप लड़कों को 'टाइम गॉड' की रेस से बाहर करें। जिसके बाद इस टास्क ने घर में नए ड्रामे को जन्म दिया।
