Bigg Boss 18 Chum Darang Saves This Contestant From Eviction: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने टीवी की दुनिया में तूफान मचाया हुआ है। 'बिग बॉस 18' में जैसे-जैसे फिनाले नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे गेम और भी दिलचस्प होती जा रही है। 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में बीते दिन टाइम गॉड का टास्क हुआ, जिसमें सभी को जोड़ियों में स्कींग करना था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो चुम दरांग ने इस टास्क में जीत दर्ज कर टाइम गॉड की उपाधि हासिल की। टाइम गॉड बनते ही चुम दरांग ने जहां 14वें सप्ताह में एंट्री करने की इम्युनिटी हासिल कर ली तो वहीं उन्हें एक और पावर मिली कि वह किसी एक कंटेस्टेंट को एविक्शन से बचा सकती थीं। ऐसे में चुम दरांग ने अपनी दरियादिली दिखाई और एक कंटेस्टेंट को एविक्शन की तलवार से बचा लिया।
'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में इस सप्ताह घर से बेघर होने के लिए 7 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए थे। इस लिस्ट में कशिश कपूर, रजत दलाल, सारा अरफीन खान, अविनाश मिश्रा, ईशा सिंह, विवियन डीसेना और चाह पांडे शामिल हैं। वहीं चुम दरांग को पावर मिली कि वह किसी एक कंटेस्टेंट को घर से बेघर होने से बचा सकती हैं। ऐसे में चुम दरांग ने चाहत पांडे को एविक्शन से बचाने का फैसला किया और उन्हें सुरक्षित कर लिया। हालांकि चुम दरांग के इस फैसले ने घर में तूफान मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
'बिग बॉस 18' से ये कंटेस्टेंट निकल सकता है बाहर
'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) के नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स का वोटिंग ट्रेंड भी सामने आ गया है। खबरों की मानें तो सारा अरफीन खान और कशिश कपूर पर घर से बेघर होने का खतरा मंडरा रहा है। वोटिंग ट्रेंड में दोनों ही बहुत पीछे चल रहे हैं।
