टीवी मसाला

Bigg Boss 18: ईशा सिंह के कारण कटेगा अविनाश मिश्रा और रजत दलाल का पत्ता! जोरों-शोरों पर हो रही है एविक्शन मांग

Bigg Boss 18 Avinash Mishra Rajat Dalal Eviction Demands By Viewers: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' में ईशा सिंह के चक्कर में अविनाश मिश्रा और रजत दलाल ने दिग्विजय सिंह राठी पर हाथ उठा दिया। इस बात को लेकर अब दोनों के एविक्शन की मांग हो रही है।

Image

अविनाश मिश्रा और रजत दलाल को हुई बाहर निकालने की मांग

Bigg Boss 18 Avinash Mishra Rajat Dalal Eviction Demands By Viewers: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 18' में आए दिन धमाके पर धमाके हो रहे हैं। जल्द ही शो में घमासान भी देखने को मिलेगा। दरअसल, 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) से जुड़ा एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें दिग्विजय सिंह राठी ईशा सिंह को भद्दी बातें कह देते हैं। इसपर अविनाश मिश्रा और रजत दलाल उनपर हाथ उठा देते हैं। अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) तो दिग्विजय सिंह राठी की गर्दन पकड़े हुए भी नजर आए। इस प्रोमो वीडियो को देखकर दर्शकों का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। लोगों ने अविनाश मिश्रा और रजत दलाल के एविक्शन की मांग करनी शुरू कर दी है।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में दिखाया गया कि ईशा सिंह पर टिप्पणी करने के लिए रजत दलाल, विवियन डीसेना और अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra), दिग्विजय सिंह राठी (Digvijay Singh Rathee) के खिलाफ हो गए। अविनाश मिश्रा ने अपना आपा खोते हुए दिग्विजय सिंह राठी की गर्दन पकड़ ली। वहीं रजत दलाल ने भी उनकी टी-शर्ट खींची। इस प्रोमो वीडियो को देख एक यूजर ने लिखा, "साफतौर पर इस चोमूनाश और रजत ने दिग्विजय के खिलाफ हिंसा की है। बिग बॉस अपना सम्मान खो देंगे, अगर उन्होंने अविनाश को बाहर नहीं निकाला तो। यहां पूरी तरह से पक्षपात हो रहा है।"

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में दिग्विजय सिंह राठी (Digvijay Singh Rathee) के खिलाफ हुई हिंसा को लेकर दूसरे यूजर ने लिखा, "अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) और रजत, दोनों को घर भेजो। अब बहुत हो गया।" दूसरे यूजर ने लिखा, "चुगली गैंग ने भी दूसरों के खिलाफ बहुत कुछ कहा है। यहां पर सेलेक्टिव मोरल पोलिसिंग नहीं चलेगी। जिस तरह उन्होंने दिग्विजय सिंह राठी पर हमला किया, वो गलत है। दिग्विजय को मेकर्स ने निशाना बनाया, बिग बॉस ने परेशान किया। कंटेस्टेंट्स ने नीचा दिखाया।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article