Bigg Boss 17 : बिग बॉस 17 का घर बेहद दिलचस्प होता जा रहा है। शो को शुरू हुए दो हफ्ते से भी ज्यादा समय हो गया है। वहीं बीती रात वीकेंड का वार हुआ जिसमें सलमान खान( Salman Khan) ने घर के सदस्यों की क्लास लगाई। इसी के साथ शो में खूब मस्ती-मजाक भी हुआ। कल रात बिग बॉस के घर में कृष्णा अभिषेक( Krushna Abhishek) खबरी दादी बनकर आए और घर के सदस्यों को सही तरीके से खेलने की सलाह दी। कृष्णा ने एक-एक कर सभी को बताया कि जनता उन्हें कितना पसंद कर रही है और कितना नहीं। आइए जानते हैं कृष्णा ने किसे सतर्क किया और किसकी तारीफ की।
बिग बॉस 17 के घर में जहां कल रात एक सदस्य को बाहर का रास्ता दिखाया वहीं घर में नए सदस्य की एंट्री भी हुई। शो के आखिर में कृष्णा अभिषेक ने सभी को दादी जी का ज्ञान दिया। उन्होंने सबसे पहले अनुराग डोभाल ( Anurag Dobhal) को सतर्क करते हुए कहा कि अनुराग के बाहर इतने सारे फैंस हैं लेकिन वह घर के अंदर कहीं दिखाई नहीं दे रहा। उसके बाद कृष्णा ने मनरा( Mannara Chopra) की तारीफ कि और कहा आपको जनता का खूब प्यार मिल रहा है। नील भट्ट( Neil Bhatt) - ऐश्वर्या शर्मा ( Aishwarya Sharma) को समझाते हुए कृष्णा ने कहा कि आप एक दूसरे को सपोर्ट तो कर रहे हो लेकिन एक-दूसरे को सही से खेलने नहीं दे रहे, उन्होंने यह बात बेहद मजाकिया अंदाज में कही। इसी के साथ कृष्णा ने तहलका भाई को डांटते हुए कहा कि शो में आप बस आराम कर रहे हैं आपका तहलका दिख नहीं रहा।
इन सदस्यों की करी तारीफ
घर में अच्छा खेलने के लिए कृष्णा अभिषेक ने अंकिता लोखंडे और विकी जैन( Vicky Jain) की तारीफ की। इसी के साथ उन्होंने मुनव्वर फारूकी को बताया कि आपका खेलने का तरीका फैंस को पसंद आ रहा है। उन्होंने खानजादी और मनारा को भी स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट बताया। इसी के साथ कृष्णा ने सभी को अच्छा खेलने के लिए प्रेरित भी किया।
