टीवी मसाला

Bigg Boss 17: वोटिंग ट्रेंड में इस कंटेस्टेंट ने मारी बाजी, घर को सूना कर चली जाएगी TV की एक बहूरानी!

Bigg Boss 17 Voting Trend Reveals: सलमान खान का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' ने धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इस सप्ताह बिग बॉस से 4 कंटेस्टेंट्स बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए थे। वहीं शो का वोटिंग ट्रेंड भी सामने आ गया है।

Image

'बिग बॉस 17' से कटेगा इस हसीना का पत्ता

This Contestant To Leave Bigg Boss 17 According Voting Trend: सलमान खान का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' इन दिनों दर्शकों के दिलों-दिमाग पर छाया हुआ है। शो में कंटेस्टेंट्स अपनी गेम से लोगों को इंप्रेस करने की पूरी-पूरी कोशिश कर रहे हैं। हालांकि 'बिग बॉस 17' के कुछ सदस्य जहां लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं तो वहीं कुछ ने उनके दिमाग का दही बना दिया है। इस सप्ताह 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) से 4 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेशन की जाल में फंसे। वहीं अब नॉमिनेशन से जुड़ा वोटिंग ट्रेंड सामने आ चुका है।

'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) से इस सप्ताह चार कंटेस्टेंट नॉमिनेट हुए थे, जिसमें अनुराग डोभाल, ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma), अंकिता लोखंडे और नील भट्ट शामिल है। वहीं वोटिंग ट्रेंड की बात करें तो 'पवित्र रिश्ता' से सबकी चहेती बनने वाली अंकिता लोखंडे ने वोटिंग ट्रेंड में बाजी मार ली है। वहीं यूके राइडर यानी अनुराग डोभाल ने भी अच्छी खासी मात्रा में वोट हासिल करते हुए दूसरे नंबर पर जगह बनाई है। हैरत की बात तो यह है कि इस सप्ताह नील भट्ट डेंजर जोन में आ गए हैं। वहीं उनकी पत्नी ऐश्वर्या शर्मा को सबसे कम वोट मिले हैं।

'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) का वोटिंग ट्रेंड देखने के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) का इस सप्ताह शो से पत्ता कट सकता है। हालांकि 'बिग बॉस 17' को लेकर ये भी खबर है कि एलिमिनेशन में ट्विस्ट आ सकता है। हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि होनी अभी बाकी है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article