टीवी मसाला

Bigg Boss 17 में होगी ईशा मालवीय के रूमर्ड बॉयफ्रेंड की धांसू एंट्री, अब उड़ेंगे अभिषेक कुमार के तोते

Bigg Boss 17 Isha Malviya Rumored Boyfriend To Enter As Wild Card Contestants: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' का दूसरा हफ्ता चल रहा है, लेकिन मेकर्स ने अभी से ही वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की एंट्री के लिए सितारों की तलाश शुरू कर दी है। इस प्रक्रिया में अब ईशा मालवीय के रूमर्ड बॉयफ्रेंड का नाम भी सामने आया है।

Image

Bigg Boss 17 में होगी ईशा मालवीय के रूमर्ड बॉयफ्रेंड की एंट्री

Bigg Boss 17 Isha Malviya Rumored Boyfriend To Enter As Wild Card Contestants: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। सलमान खान के 'बिग बॉस 17' के कुछ कंटेस्टेंट्स जहां लोगों का दिल जीत रहे हैं तो वहीं कुछ ने दर्शकों के दिमाग का दही बना दिया है। वहीं अब मेकर्स ने वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की एंट्री कराने का भी मन बना लिया है। खास बात तो यह है कि शो के लिए ईशा मालवीय के रूमर्ड बॉयफ्रेंड का नाम भी सामने आया है।

'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स के लिए मेकर्स ने सितारों की तलाश शुरू कर दी है। जहां पहले 'पंड्या स्टोर' फेम कंवर ढिल्लों का नाम सामने आया था तो अब वहीं 'उडारियां' एक्टर समर्थ जुरेल (Samarth Jurel) भी को भी 'बिग बॉस 17' के लिए अप्रोच किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो समर्थ जुरेल को 'बिग बॉस 17' के लिए न्योता दिया गया है, ऐसे में वह वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर शो में कदम रख सकते हैं। हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है।

ईशा मालवीय से है समर्थ जुरेल का कनेक्शन

बता दें कि 'उडारियां' में समर्थ जुरेल (Samarth Jurel) ने ईशा मालवीय के साथ काम किया था। दोनों को अक्सर साथ में रील्स बनाते देखा जाता था। उनकी केमिस्ट्री भी ऐसी थी कि लोगों को शक होने लगा कि समर्थ और ईशा मालवीय एक-दूजे को डेट कर रहे हैं। हालांकि इस बात पर कभी भी एक्ट्रेस या समर्थ की ओर से कुछ नहीं कहा गया है। वहीं अगर समर्थ जुरेल 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में कदम रखते हैं तो अभिषेक कुमार संग उनकी टक्कर भी देखने को मिल सकती है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article