बॉलीवुड

Akshay Kumar और Amitabh Bachchan की 'खाकी' का बनेगा सीक्वल, बॉक्स ऑफिस पर मचेगी तबाही

Akshay Kumar Amitabh Bachchan Khakee Is On Cards: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अक्षय कुमार ने अपनी फिल्मों से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। खास बात तो यह है कि अब उनके खाते में एक और मूवी गिरती दिखाई दे रही है। दरअसल, अब अक्षय कुमार की खाकी का भी सीक्वल बनेगा।

Image

'खाकी' का जल्द ही बनेगा सीक्वल

Akshay Kumar Amitabh Bachchan Khakee Is On Cards: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अक्षय कुमार के खाते में इन दिनों कई फिल्में मौजूद हैं। 'वेलकम टू द जंगल' से लेकर 'खेल खेल में' तक की शूटिंग में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) बिजी रहने वाले हैं। लेकिन खास बात तो यह है कि अब उनके खाते में एक और फिल्म गिरती नजर आ रही है। दरअसल, खबर है कि अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय स्टारर 'खाकी' (Khakee) का जल्द ही सीक्वल बनने वाला है।

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और अमिताभ बच्चन स्टारर 'खाकी' (Khakee) को अगले साल तक 20 साल पूरे हो जाएंगे। इस खास मौके पर मेकर्स 'खाकी' का सीक्वल तैयार करने के बारे में सोच रहे हैं। इस बात की पुष्टि खुद आर्यमन रामसे ने किया है। उन्होंने इस बारे में बात करते हुए कहा, "हां हम सीक्वल की तैयारी कर रहे हैं। स्क्रिप्ट तैयार हो रही है और हमारे दिमाग में बेसिक प्लॉट भी मौजूद है। हम फिल्म की शूटिंग अगली साल तक शुरू करने का विचार कर रहे हैं, क्योंकि तब तक ओरिजिनल मूवी को 20 साल पूरे हो जाएंगे।"

'खाकी' (Khakee) के सीक्वल के बारे में बात करते हुए मेकर्स ने आगे कहा, "ये पूरी तरह से फ्रेश स्क्रिप्ट होगी, लेकिन इसमें कुछ चीजें ओरिजिनल मूवी से जुड़ी भी देखने को मिलेंगी।"

अक्षय कुमार को कास्ट नहीं करेंगे मेकर्स

'खाकी' (Khakee) के सीक्वल की कास्टिंग के बारे में बात करते हुए मेकर्स ने बताया कि वह मूवी में अक्षय कुमार (Akshay Kumar), अजय देवगन या ऐश्वर्या राय को कास्ट नहीं करने वाले हैं। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "खाकी' में अक्षय कुमार की डेथ हो गई थी तो उन्हें कास्ट नहीं कर सकते। अजय सर और ऐश्वर्या का किरदार भी मर गया था। हम अमित जी से बात करेंगे, साथ ही तुषार कपूर को भी कास्ट करने की कोशिश करेंगे।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article