टीवी मसाला

Bigg Boss 17: सलमान खान ने दिखाया Munawar Faruqui को आइना, वीकेंड पर चकनाचूर किया विनर बनने का घमंड

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 15, 2023, 11:12 AM IST

Bigg Boss 17: घर में मुनव्वर फारुकी सबसे स्ट्रांग कंटेस्टेंट है। फैंस उनकी गेम को पसंद भी कर रहे हैं। लेकिन पिछले कुछ हफ्तों से उनकी गेम काफी कमजोर नजर आ रही हैं। शो के होस्ट सलनमान खान ने मुनव्वर को जमकर फटकार लगाई।

Image

BB 17 Promo (credit pic: instagram)

Bigg Boss 17: इस बार का वीकेंड का वार काफी धमाकेदार होने वाला है। हर बार की तरह इस बार भी सलमान खान (Salman Khan) किन घरवालों की क्लास लगाएंगे। किनको मिलेगी तारीफ ये देखना दिलचस्प होगा। मेकर्स ने हाल ही में शो का नया प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में सलमान मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) को फटकार लगाते हुए नजर आए। वो मुनव्वर से पूछते हैं कि ठंडी चीज आपको कैसी लगती हैं? वो कहते हैं नॉट इंटरस्टेड। आप मुझे वो ठंडी चीज लगते हो। आपको लगता है कि एक रियलिटी शो जीतने के बाद आपको पूरी पकड़ है। यार अगर ऐसा है तो हमें भी समझाओ।

सलमान आगे कहते हैं, आपकी घर में ना तो दोस्ती है। ना ही दुश्मनी समझ आ रही है। सबकुछ अधूरा छोड़ देते हो। सच तो ये है अगर आप इस घर को कल छोड़ देते हैं तो घर की स्टोरी पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। सलमान इससे पहली भी मुनव्वर को उनकी गेम को लेकर समझा चुके हैं।

सलमान ने लगाई मुनव्वर की क्लास

प्रोमो में सलमान के साथ स्टेज पर हर्ष लिंबाचिया और भारती सिंह नजर आ रहे हैं। हर्ष और भारती सभी घरवालों को रोस्ट करते हैं। स्टेज पर भारती मन्नारा की एक्टिंग करके दिखाती हैं। सभी घरवाले हंस-हंसकर लोट पोट होते हुए नजर आते हैं। इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए 4 सदस्य नॉमिनेटेड है। रिपोर्ट्स के अनुसार, खानजादी घर से बेघर हो सकती हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article