टीवी मसाला

Bigg Boss 17 : रश्मि देसाई ने खोली बिग बॉस के सदस्यों की कुंडली, नील-ऐश्वर्या के गेम पर मारा तंज

Bigg Boss 17 : रश्मि देसाई बिग बॉस के इस सीजन को बहुत ध्यान से देख रही है। उन्होंने हाल ही में ट्वीट किया और नील भट्ट ऐश्वर्या शर्मा की जोड़ी पर निशाना साधा इसी के साथ बताया कि बाकी सदस्य कैसा खेल रहे हैं।

Image

Rashmi Desai talk about Bigg Boss 17

Bigg Boss 17 : बिग बॉस सीजन 17 टीवी पर धूम मचा रहा है। अपने फेवरेट सदस्य को सलमान खान( Salman Khan) के घर में देखकर फैंस भी फूले नहीं समा रहे हे। इस बार घर में कपल वर्सेज सिंगल के बीच जंग छिड़ी है। जिसमें हर कोई अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को सपोर्ट कर रहा है । टीवी के जाने माने कलाकार शो का हिस्सा बने हैं और उनके दोस्त उन्हें बाहर से खूब सपोर्ट कर रहे हैं। बिग बॉस 13 की हसीना रश्मि देसाई( Rashmi Desai) ने भी अब बिग बॉस 17 को लेकर अपने विचार रखें है। वह किसे सपोर्ट कर रहीं है और किसे फेक बता रहीं हैं। जानने के लिए पढ़े ये रिपोर्ट

रश्मि देसाई बिग बॉस के इस सीजन को बहुत ध्यान से देख रही है। उन्होंने हाल ही में ट्वीट किया और नील भट्ट( Neil Bhatt) - ऐश्वर्या शर्मा( Aishwarya Sharma) की जोड़ी पर निशाना साधा इसी के साथ बताया कि बाकी सदस्य कैसा खेल रहे हैं। रश्मि देसाई शुरुआत से ही अपनी दोस्त अंकिता लोखंडे(Ankita Lokhande ) को सपोर्ट कर रही है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि मुनव्वर और मनारा बहुत अच्छा खेल रहे हैं। नील भट्ट और ऐश्वर्या का आपस में ही बिग बॉस चल रहा है, विक्की भैया अद्भुत हैं और किसी का भी ब्रश इस्तेमाल कर रहे हैं, अंकिता मुझे स्विट्जरलैंड की वाइब दे रही है।

आगे ट्वीट करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा कि विक्की भैया की मस्ती और अंकुड़ी की साइलेंट फीलिंग, मनारा का सुलझापन और क्यूटेंस , अभिषेक का दिखावा। उन्होंने अभिषेक को टारगेट करते हुए कहा कि शायद वह नहीं जानते कि बिग बॉस हर बार अलग होता है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article