टीवी मसाला

Bigg Boss 17: प्रीमियर पर इस जोड़ी ने रोमांटिक डांस कर मारी एंट्री, प्रोमो देख फैंस ने तुरंत बता दिया नाम

Bigg Boss 17 Promo Video: सलमान खान का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' दो दिन में ही शुरू होने वाला है। हाल ही में शो का प्रोमो वीडियो रिलीज हुआ है, जिसमें कपल ने रोमांटिक डांस करते हुए एंट्री की है। इस प्रोमो को देखने के बाद लोगों ने नाम का अंदाजा लगाना शुरू कर दिया।

Image

Bigg Boss 17 में इस जोड़ी ने मारी धमाकेदार एंट्री

Bigg Boss 17 Promo Video: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) के आगाज में बस दो ही दिन बाकी रह गए हैं। सीजन 17 का फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं क्योंकि इस बार 'बिग बॉस 17' में बहुत कुछ खास होने वाला है। खास बात तो यह है कि हाल ही में 'बिग बॉस 17' का एक प्रोमो वीडियो भी रिलीज हुआ है, जिसमें एक कपल ने रोमांटिक डांस करते हुए धांसू एंट्री मारी है। इस वीडियो को देख लोगों ने नाम का अंदाजा लगाना शुरू कर दिया।

'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) का यह प्रोमो वीडियो कलर्स टीवी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है। इसे साझा करते हुए चैनल ने लिखा, "न फेर पाओगे नजर, कुछ ऐसा होगा इस जोड़ी का आप सबके दिलों पर असर। तो बताओ कौन है ये जोड़ी नंबर 1।" 'बिग बॉस 17' का यह प्रोमो वीडियो देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है। उन्होंने तुरंत ही जोड़ी का नाम बताना भी शुरू कर दिया।

'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) के वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "हमारी फेवरेट अंकिता।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "अंकिता और विक्की जैन।" एक यूजर ने दोनों को देखने की एक्साइटमेंट जाहिर करते हुए लिखा, "ये अंकिता लोखंडे और विक्की जैन हैं। मैं 'बिग बॉस 17' के लिए बहुत ज्यादा एक्साइटेड हूं।"

'बिग बॉस 17' की हाइएस्ट पेड कंटेस्टेंट हैं अंकिता लोखंडे

बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि अंकिता लोखंडे 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) की हाइएस्ट पेड कंटेस्टेंट हैं। उन्हें एक हफ्ते के लिए 12 लाख रुपये मिल रहे हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article