Bigg Boss 17: बिग बॉस के घर में नए हफ्ते की शुरुआत नॉमिनेशन टास्क के साथ शुरू हो गई है। हमेशा की तरह इस बार का नॉमिनेशन टास्क काफी अलग था। टास्क के दौरान घरवालों को नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट पर गर्म-गर्म चाय फेंकनी थी और नॉमिनेशन का कारण बताना था। नॉमिनेशन के दौरान कंटेस्टेंट्स ने एक- दूसरे पर भड़ास निकालीं। मेकर्स ने नॉमिनेशन टास्क का प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
प्रोमो वीडियो में नील भट्ट अनुराग डोभाल को नॉमिनेट किया। वहीं, अंकिता और मन्नारा ने भी एक- दूसरे को नॉमिनेट किया। टास्क के दौरान भी अरुण और अभिषेक के बीच में जमकर बहस हुईं। ईशा ने खानजादी को और समर्थ ने विक्की जैन को नॉमिनेट किया।
नॉमिनेशन टास्क के दौरान घरवालों ने निकालीं भड़ास
मन्नारा, अभिषेक, अनुराग, सना रहीस खान, खानजादी, नील भट्ट, अरुण, समर्थ , अंकिता घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट किया गया है। इस हफ्ते सिर्फ ईशा और रिंकू ही नॉमिनेशन से सेफ है। बिग बॉस ने कंटेस्टेंट्स को अब चौंक में शिफ्ट कर दिया है। इसका साफ मतलब है कि सभी घरवाले साथ में रहेंगे। पहले घर को दिल, दिमाग और दम के मकान में बांटा गया था।
