Bigg Boss 17 Nomination Task: बिग बॉस 17 के पहले हफ्ते का नॉमिनेशन टास्क (Bigg Boss 17 Nominations) पूरा हो गया है। इस बीच कुछ 3 कंटेस्टेंट इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो गए हैं। जिसमें मनारा चोपड़ा, अभिषेक कुमार और नावेद सोले का नाम शामिल है। बिग बॉस नॉमिनेशन टास्क में सभी कंटेस्टेंट को नॉमिनेशन के लिए दूसरे कंटेस्टेंट का नाम लेने के लिए कहते हैं। जिसके बाद अंकिता नील भट्ट का नाम लेती हैं। इसके पीछे की वजह वह कंटेस्टेंट्स की गेम में हिस्सेदारी बताया गया है।
ज्यादातर कंटेस्टेंट मनारा चोपड़ा, अभिषेक कुमार और नावेद सोले का ही नाम देते हैं, जिस वजह से वह नॉमिनेट हो जाते हैं। अंकिता लोकंडे को नील भट्ट के फैंस टारगेट कर रहे हैं। आइए इसकी वजह जानते हैं।
अंकिता ने दिया नील भट्ट को धोखा?
नॉमिनेशन टास्क में अंकिता, नील भट्ट का नाम लेती हैं। जबकि अभी तक नील के साथ अंकिता के अच्छे रिश्ते रहे हैं। इस वजह से कई लोगों का मानना है कि अंकिता किसी की भी सगी नहीं हैं। हालांकि दूसरी तरफ अंकिता फैंस का मानना है कि उन्होंने भेड़ चाल में न चलकर अपना फैसला किया है। जो बताता है कि अंकिता एक स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट हैं। इस पूरे मामले में लोगो की अलग अलग राय है। बिग बॉस के लेटेस्ट प्रोमो में जोड़ियों के बीच दरार भी देखने को मिल रही है।
