टीवी मसाला

Bigg Boss 17: मन्नारा चोपड़ा की दोस्ती की अग्नि परीक्षा लेंगे मुनव्वर, जमाने के सामने दिया अल्टीमेटम

Bigg Boss 17 Munawar Faruqui Slams Mannara Chopra Friendship: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' में मुनव्वर फारूकी ने मन्नारा चोपड़ा की दोस्ती पर सवाल खड़े किये, साथ ही उन्हें अल्टीमेटम भी दिया कि इस बार लाइन क्रॉस हुई तो वह सब कुछ भूल जाएंगे।

Image

मन्नारा चोपड़ा की अग्नि परीक्षा लेंगे मुनव्वर फारूकी

Bigg Boss 17 Munawar Faruqui Slams Mannara Chopra Friendship: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। सलमान के शो में मन्नारा चोपड़ा और मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) की दोस्ती हमेशा ही चर्चा में रहती थी। लोगों ने उनकी दोस्ती से खुश होकर उन्हें #Munnara का टैग तक दिया था। लेकिन पिछले वीकेंड का वार पर सलमान ने साफ किया कि मन्नारा चोपड़ा गेम के लिए मुनव्वर फारूकी का इस्तेमाल कर रही हैं। वहीं अब मुनव्वर फारूकी ने भी मन्नारा चोपड़ा को दोस्ती के चक्कर में अलीटमेटम दिया, साथ ही दोस्ती साबित करने के लिए भी कहा।

'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में बीते दिन देखने को मिला कि मन्नारा चोपड़ा और मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) मस्ती कर रहे होते हैं। इसी बीच दोनों की बातें शुरू हो जाती हैं। मुनव्वर फारूकी ने मन्नारा चोपड़ा से कहा कि मैंने बहुत सी चीजों को पहले नजरअंदाज किया है। मैंने अपनी दोस्ती साबित करने के लिए भी बहुत कुछ किया है, लेकिन अब मन्नारा की बारी है कि वह अपनी दोस्ती और ईमानदारी साबित करे। इसपर मन्नारा चोपड़ा ने उन्हें जवाब दिया कि मुझे क्या करना पड़ेगा, जिससे मैं ये साबित कर सकूं कि मेरे इरादे गलत नहीं हैं। मन्नारा चोपड़ा की बातों के जवाब में मुनव्वर फारूकी ने कहा, "ये मेरी नहीं आपकी जिम्मेदारी है कि आप तरीका ढूंढें, जिससे आप अपनी दोस्ती साबित कर सकें।"

बता दें कि मन्नारा चोपड़ा के अलावा मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui), अंकिता लोखंडे और विक्की जैन से भी दुश्मनी मोल लेंगे। दरअसल, आज 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में देखने को मिलेगा कि बिग बॉस मुनव्वर को एक वीडियो क्लिप दिखाएंगे, जिसके बाद मुनव्वर अंकिता लोखंडे और विक्की जैन से सवाल-जवाब करेगा। इतना ही नहीं, वह उन्हें मिल रही हेयर सर्विस भी बंद कर देगा।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article