Bigg Boss 17: सलमान खान (Salman Khan) का शो बिग बॉस 17 दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। शो में मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) की गेम दर्शकों को बेहद पसंद आ रही हैं। शो के बाहर उनकी पर्सनल लाइफ भी चर्चे में है। कुछ दिनों पहले मुनव्वर पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आयशा खान (Ayesha Khan) ने उन पर धोखा देने का आरोप लगाया था। इन्फ्लुएंसर का कहना था कि मुनव्वर एक साथ दो लड़कियों को डेट कर रहे थे। हालांकि कॉमेडियन की टीम की तरफ इस मामले में कोई बयान नहीं आया है। पिछले एपिसोड में मुनव्वर ने नेशनल टेलिविजन पर अपनी गर्लफ्रेंड नाजिला सीताशी (Nazila Sitaishi) का नाम लिया। इसके बाद से नाजिला ने अपना अकाउंट डिलीट कर दिया है। हालांकि नाजिला ने ऐसा क्यों किया इसका खुलासा नहीं हुआ है।
क्या नाजिला ने डिलीट किया अकांउट
दरअसल सोशल मीडिया पर मुनव्वर का एक क्लिप वायरल हो रहा है। वीडियो में मुनव्वर कहते हैं कि बिग बॉस मेमरी है मेरी नाजिला। फैंस को उम्मीद थी कि इस वीडियो के बाद नाजिला अपने रिलेशनशिप को एक्सेप्ट कर लेगी। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। नाजिला का अकाउंट शो नहीं हो रहा है।
इस पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, मुनव्वर की गर्लफ्रेंड ने अपना अकाउंट डिलीट कर दिया। किसी ने नोटिस किया। दूसरे यूजर ने लिखा,मुझे तो लगा नाजिला स्टोरी लगाएगी लेकिन यहां तो आईडी ही डिलीट हो गई है। नाजिला ने अपना अकाउंट डिलीट किया या डिएक्टिवेट इसकी कोई जानकारी नहीं है। घर के पहले कैप्टन मुनव्वर फारुकी बन गए हैं।
