Bigg Boss 17 Promo: कलर्स टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 17 पहले ही दिन से धमाल मचा रहा है। शो में कंटेस्टेंट्स ने पहले ही दिन से कमर कस ली है। शो में अंकिता लोखंडे, ऐश्वर्या शर्मा, मुनव्वर फारुकी समेत टीवी के कई चहेते सितारों ने हिस्सा लिया है। मेकर्स ने शो का लेटेस्ट प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) और खानजादी (Khanzaadi) के बीच बहुत बड़ा झगड़ा होता है। शो का प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
प्रोमो में मन्नारा खानजादी को समझाती है कि जो किचन में खाना बनाता है उससे हो जाता है। तुम भी बात को थोड़ा समझो। खानजादी कुछ भी सुनने को तैयार नहीं होती है और कहती हैं कि मैं अब खाना नहीं खाऊंगी। इसके बाद मुनव्वर भी खानजादी को समझाने आते है। लेकिन खानजादी उनके सामने नाचने लगती है और बदतमीजी से बात करती है।
मुनव्वर और खानजादी के बीच हुआ बड़ा झगड़ा
इस बात को लेकर दोनों में बहुत बड़ा झगड़ा होता है। मुनव्वर अपना आपा खो देते हैं। इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, सबको मुनव्वर से फुटेज चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा, मुनव्वर को लड़कियों से नहीं लड़ना चाहिए। तीसरे यूजर ने लिखा, खानजादी मुनव्वर को प्रवोक कर रही हैं। घर में धीरे-धीरे सभी कंटेस्टेंट् के असली रंग सामने आ रहे हैं। फैंस को पहले वीकेंड के वार का बेसब्री से इंतजार है।
