बॉलीवुड

Dream Girl 2 OTT Release: वीकेंड पर आयुष्मान की ड्रीम गर्ल 2 मचाएगी धमाल, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Oct 19, 2023, 11:49 AM IST

Dream Girl 2 OTT Release: आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और अनन्या पांडे (Ananya Panday) की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। मेकर्स ने फिल्म के रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। आइए जानते हैं आप कब और कहां देख सकते हैं फिल्म?

Image

Dream Girl 2 (credit pic: instagram)

Dream Girl 2 OTT Release: आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और अनन्या पांडे (Ananya Panday) की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 को बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म में आयुष्मान ने पूजा के किरदार में लोगों का दिल जीत लिया। आयुष्मान और अनन्या की केमिस्ट्री को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया। फिल्म 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फैंस इस फिल्म के ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। मेकर्स ने फिल्म के ओटीटी रिलीज का ऐलान कर दिया है। आइए जानते हैं कब और कहां देख सकते हैं फिल्म?

ड्रीम गर्ल 2 कल यानी 20 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। नेटफ्लिक्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, आपके सभी सपने पूरे हो जाएंगे क्योंकि ये ड्रीम गर्ल 2 आ रही हैं दोगुनी मस्ती और एंटरटेनमेंट के साथ। वीकेंड पर इस फिल्म को जरूर दे सकते हैं।

नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी आयुष्मान की ड्रीम गर्ल 2

फिल्म में आयुष्मान, अनन्या के अलावा सीमा पहवा, अन्नु कपूर, विजय राज, राजपाल यादव, अभिषेक बनर्जी, असरानी, मनजोत सिंह मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन राज शांडिल्य ने किया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 102 करोड़ की कमाई की है। फिल्म में अनन्या के काम को लोगों ने पसंद किया है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article