Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 में आयशा खान (Ayesha Khan) के आते ही मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) की गेम काफी सुस्त हो गई है। वो गेम में बहुत ही कंफ्यूज नजर आ रहे हैं। आयशा के शॉकिंग खुलासों ने मुनव्वर के इज्जत की धज्जियां उड़ा दी है। घर में आयशा मुनव्वर की क्लास लगाने आई थीं। लेकिन अब उनके तेवर नरम पड़ गए है। दोनों घर में अक्सर साथ में ही बैठे हुए नजर आते हैं। समर्थ जुरेल ने घरवालों के सामने आयशा और मुनव्वर को लेकर शॉकिंग खुलासा किया है।
समर्थ ने कहा कि मुनव्वर ने रात को आयशा को अपने कंबल में आने के लिए कहा था। मुनव्वर आयशा को साथ में सोने के लिए कह रहे थे। लेकिन आयशा ने मना कर दिया। इस बात को सुनकर मन्नारा और विक्की जैन शॉक हो गए। समर्थ ने अपनी बातों का सबूत देते हुए कहते हैं कि मैं अपनी मां की कसम खाता हूं। इस बात को सुनने के बाद ईशा, मन्नारा और विक्की हंसने लगते हैं।
समर्थ ने आयशा - मुनव्वर पर लगाया बड़ा आरोप
आयशा के आने के बाद मुनव्वर गेम में खो गए है। वो घर के बाकी सदस्यों से भी बात करते हैं। वो ज्यादातर आयशा के पास ही बैठे रहते हैं। घर में आने पर आयशा ने मुनव्वर पर एक साथ दो लड़कियों को डेट करने का आरोप लगाया था। मुनव्वर ने अपनी गलतियों को मानते हुए आयशा से माफी मांगी थी।
