टीवी मसाला

Bigg Boss 17: Munawar Faruqui ने मन्नारा चोपड़ा संग खत्म की दोस्ती, आयशा की वजह से टूटा रिश्ता

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 28, 2023, 10:55 AM IST

Bigg Boss 17: कैप्टेंसी टास्क में घरवालों ने एक- दूसरे पर अपनी भड़ास निकाली। टास्क के बाद मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) और मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra) के बीच में जमकर बहस हुई।

Image

Mannara and Munawar (credit pic: instagram)

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 में हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा है। घरवालों के बीच में हर छोटी-छोटी बात को लेकर मुद्दा बनता है। घर में हाल ही में कैप्टेंसी टास्क हुआ। इस टास्क के दौरान घरवालों ने एक- दूसरे को नॉमिनेट किया जिसे वो कैप्टन नहीं बनाना चाहते हैं। कैप्टेंसी के टास्क में समर्थ जुरेल ने अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) का नाम लिया। वहीं, अभिषेक ने मन्नारा (Mannara Chopra) का नाम लिया है। अभिषेक और मन्नारा के बीच में कोल्ड वॉर शुरू हो गई है। इधर मन्नारा और मुनव्वर फारुकी ( Munawar Faruqui) की दोस्ती में दरार पड़ गई है। मेकर्स ने शो का नया प्रोमो शेयर किया है।

कैप्टेंसी टास्क के बाद मन्नारा मुनव्वर से बात करते हुए नजर आती है। मन्नारा मुनव्वर से कहती हैं कि जब तुम्हारी कैप्टेंसी थी तो मुझे पता है कि तुझे पॉवर का कितना शौक है। अब तू जो ये कर रहा है मन्नारा नहीं मन्नारा नहीं क्योंकि ये तेरी बाहर की दोस्त आई है। तुझे लगता है कि मैं इम्युनिटी में उसे शायद घर से बाहर भेज दूंगी।

मुनव्वर ने मन्नारा संग खत्म की दोस्ती

इस पर मुनव्वर कहते हैं कि आपकी जो उम्मीदें है मुझसे मैं उन पर कभी खरा नहीं उतर सकता हूं। इसलिए मुझे लगता है कि हम इस शो में अब से दोस्त नहीं है। मन्नारा कहती हैं कि आप सभी रिश्तों को इसलिए अधूरा छोड़ते हैं। इस पर मुनव्वर कहते हैं कि घर में मुझे पहली बार क्लियैरिटी मिली है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article