टीवी मसाला

Bigg Boss 17: Munawar को सपोर्ट करने पर ट्रोल हुए थे करण कुंद्रा, करारा जवाब देते हुए बोले- धर्म की दुकान...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 25, 2024, 05:39 PM IST

Bigg Boss 17: बिग बॉस का फिनाले करीब है। ऐसे में फैंस से लेकर सेलेब्स तक अपने फेवरेट टॉप 5 कंटेस्टेंट को वोट कर रहे हैं। मुनव्वर फारुकी को करण कुंद्रा से लेकर प्रिंस नरुला तक सपोर्ट मिल रहा है। मुनव्वर को सपोर्ट करने पर करण को लोग जमकर ट्रोल कर रहे हैं। अब एक्टर ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।

Image

Karan Kundrra and Munawar Faruqui (credit pic: instagram)

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) का फिनाले 28 जनवरी को है। फैंस से लेकर सेलेब्स तक अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को सपोर्ट

कर रहे हैं। सेलेब्स अपने फेवरेट कंटेस्टेंट के लिए वोट अपील भी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) के सपोर्ट में करण कुंद्रा से लेकर प्रिंस नरुला तक का नाम शामिल है। मुनव्वर फारुकी को सपोर्ट करने पर करण बुरी तरह से ट्रोल हो रहे हैं। लोगों का कहना हैं कि करण कैसे मुनव्वर को सपोर्ट कर सकते हैं जिसने हिंदू देवी-देवताओं को बुरा भला कहा था। अब करण ने ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए ट्वीट किया है।

करण ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

करण ने ट्वीट कर लिखा, धर्म-अधर्म की बात ट्विटर पर पेलने वालो, करण कुंद्रा अपना धर्म अच्छे से समझता है इसलिए दिए वादे पर खड़ा है। मेरे धर्म ने मुझे यही सिखाया है और जिस धर्म की आड़ में अपना प्रोपेगेंडा चला रहे हो। न्यूट्रल ऑडियंस वो भी देख रही हैं तो चिंता मत करो। अपना क्लिनिक चलाओ।

मुनव्वर को फैंस सपोर्ट कर रहे हैं। फैंस का मानना है कि मुनव्वर इस शो को जीतेंगे। अभिषेक कुमार, मुनव्वर फारुकी, अंकिता लोखंडे, मन्नारा चोपड़ा और अरुण माशेट्टी इस शो के टॉप 5 कंटेस्टेंट हैं। फैंस फिनाले एपिसोड के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बिग बॉस का फिनाले शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक चलेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार टॉप 2 में अंकिता लोखंडे और मुनव्वर फारुकी हो सकते हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article