टीवी मसाला

Bigg Boss 17: Aishwarya Sharma ने ईशा मालवीय को मारा ताना, बोलीं- वो बेवकूफ है...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 25, 2024, 11:55 AM IST

Bigg Boss 17: शो से निकलने के बाद भी ईशा मालवीय और ऐश्वर्या शर्मा के बीच में टशन देखने को मिल रहा है। ऐश्वर्या ने ईशा पर तंज कसते हुए ट्विटर पर ट्वीट किया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर ईशा की गेम को लेकर सवाल उठाए है। इतना ही नहीं उन्हें बेवकूफ कहा है।

Image

Aishwarya Sharma and Isha Malviya (credit pic: instagram)

Bigg Boss 17: बिग बॉस कंटेस्टेंट ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) घर में सबसे ज्यादा वोकल है। एक्ट्रेस एक बार फिर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने ईशा मालवीय (Isha Malviya) पर तंज कसते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है। एक्ट्रेस ने कहा कि शो में ईशा को कोई इनपुट नहीं था। वो बहुत ही डंब है। ईशा मालवीय पिछले हफ्ते घर से बेघर हुई थी। शो से निकलने के बाद एक्ट्रेस लगातार खुद का बचाव करते हुए दिख रही हैं। एक्ट्रेस से अभिषेक कुमार को पोक करने पर लगातार सवाल किया जा रहा है। अब ईशा के बयानों को सुनने के बाद ऐश्वर्या ने तंज कसा है।

ऐश्वर्या ने कहा, ईशा मालवीय ने शो में यहीं इनपुट दिया है कि अपनी पर्सनल लाइफ को टेलीविजन पर एक्सपोज किया। इसके बाद अपने एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक कुमार को पोक किया है।

ऐश्वर्या ने मारा ईशा मालवीय को तंज

शो में ईशा ने अपनी पावर का इस्तेमाल करते हुए ऐश्वर्या शर्मा को बाहर कर दिया था। एक्ट्रेस ने अपने एविक्शन को अनफेयर कहा था। एक्ट्रेस ने कहा था कि मैं लोगों के लिए कॉम्पिटिशन थी इसलिए मुझे हटाया गया। शो को उसके टॉप 5 कंटेस्टेंट मिल चुके हैं। इस लिस्ट में मुनव्वर फारुकी, अंकिता लोखंडे, मन्नारा चोपड़ा, अभिषेक कुमार और अरुण माशेट्टी का नाम शामिल है। तीन दिन बाद शो का फिनाले एपिसोड है। इस बार का फिनाले ग्रैंड होने वाला है। शो का फिनाले शाम 6 से रात 12 बजे तक चलेगा।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article