टीवी मसाला

Bigg Boss 17: ईशा मालवीय की कैप्टेंसी को खतरे में डालेंगे ये 2 कंटेस्टेंट, घर में ड्यूटी करने से किया इनकार

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 25, 2023, 10:42 AM IST

Bigg Boss 17: इस हफ्ते ऐश्वर्या शर्मा घर से बेघर हो गई है। ऐश्वर्या के जाने से नील भट्ट काफी टूट जाते हैं। वो ईशा मालवीय से कहते हैं कि अब तू देख मैं क्या करता हूं। ऐश्वर्या के जाने से रिंकू भी काफी हर्ट होती है। मेकर्स ने इस झलक प्रोमो में दिखाई है।

Image

Isha and Neil Bhatt fight (credit pic: instagram)

Bigg Boss 17: इस हफ्ते वीकेंड का वार काफी धमाकेदार रहा। घर में सलमान खान ने मुनव्वर फारुकी और आयशा खान को लेकर भले ही कोई बात नहीं की। लेकिन उन्होंने मन्नारा चपोड़ा को सपोर्ट करते हुए मुनव्वर की क्लास लगाई। बिग बॉस ने घर की कैप्टन ईशा मालवीय को स्पेशल पॉवर देते हुए रूल ब्रेक के आधार पर नॉमिनेटेड सदस्य में से किसी एक कंटेस्टेंट को बाहर निकालने का पॉवर दिया। ईशा ऐश्वर्या शर्मा का नाम लेती है। ऐश्वर्या शर्मा के जाने के बाद नील भट्ट काफी इमोशनल हो जाते हैं।

बिग बॉस घरवालों को वो क्लिप दिखाते हैं जिसमें नॉमिनेटेड सदस्य नियम का उल्लंघन करते हुए नजर आते हैं। वीडियो में अंकिता लोखंडे और अनुराग डोभाल सोते हुए दिखाई देते हैं। इस क्लिप को देखने के बाद नील कहते हैं कि ये बिग बॉस के इतिहास में सबसे गलत फैसला लिया गया है। ईशा कहती हैं कि जो मुझे पसंद नहीं है उसे तो बाहर निकालूंगी ही। नील ईशा को धमकी देते हैं कि अब तू देखना मैं क्या करता हूं।

ईशा की कैप्टेंसी पर मंडराएगा खतरा

ऐश्वर्या के जाने से रिंकू भी खुश नहीं होती है। रिंकू नील से कहती हैं कि आज से मेरे दो टारगेट है ईशा और समर्थ। ऐश्वर्या के जाने के बाद दर्शक नील की गेम देखने के लिए एक्साइटेड है। ऐश्वर्या ने घर से निकलते समय कहा था कि नील जीतकर आना। नील और ऐश्वर्या ने घर में बतौर कपल एंट्री की थी। ऐश्वव्या का जाना उनके फैंस के लिए भी शॉकिंग था। घर से निकलने के बाद ऐश्वर्या ने अपने एविक्शन को अनफेयर बताया था।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article