Mannara Chopra and Munawar Faruqui Fight: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 में इन दिनों देखा जा रहा है कैसे कंटेस्टेंट एक दूसरे की धज्जियाँ उड़ाने में लगे हुए हैं। साथ ही हर हफ्ते सलमान खान कंटेस्टेंट को झाड़ते हुए नजर आते हैं। इसी के साथ हाल ही में मेकर्स ने एक नया प्रोमो शेयर किया, जिसमें मुनव्वर और मन्नारा चोपड़ा लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। आखिर ऐसा क्या हुआ दोनों के बीच जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।
बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के प्रोमो में देखा गया की सलमान खान की डांट के बाद मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra) के हाव-भाव बदल जाते हैं। ऐसे में वो विक्की जैन से बात करते हुए कहती हैं कि मैं वो तो यहां आकर बिखरान हो गई। जिसपर आयशा खान (Ayesha Khan) कहती है की आप दो लोगोने का सहारा लेकर गेम में आगे बढ़ रही हैं। ऐसे में मन्नारा कहती हैं की अगले साल आती ना अकेले जैसे अगले साल उनकी बहार वाली फ्रेंड आए।
ये सुनकर मुनव्वर फारुकी (Munnawar Faruqui) का पारा चढ़ जाता है और घर में तोड़-फोड़ करने लगते हैं। दरअसल मन्नारा चोपड़ा कंटेस्टेंट की एक्स गर्लफ्रेंड नाजिला की बात कर रही थीं। वहीं दूसरी तरह ईशा ने ऐश्वर्या को घर से बेघर कर दिया जिसके बाद नील भट्ट और रिंकू धवन ने ड्यूटी करने से मना कर दिया।
