टीवी मसाला

Bigg Boss फेम राहुल महाजन चौथी बार घोड़ी चढ़ने के लिए हैं तैयार, 48 वर्ष की उम्र में लेंगे फेरे?

Bigg Boss Fame Rahul Mahajan To marry 4th Time: 'बिग बॉस' फेम राहुल महाजन का इसी साल तीसरी बार तलाक हुआ है। वहीं अब उन्हें लेकर अटकलें लग रही हैं कि वह चौथी बार शादी के बंधन में बंध सकते हैं। दरअसल, उन्होंने विदेशी हसीना के साथ एक फोटो शेयर की है, जो खूब वायरल हो रही है।

Image

राहुल महाजन चौथी बार रचाएंगे शादी?

Bigg Boss Fame Rahul Mahajan To marry 4th Time: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस' के जरिए अपनी पहचान बनाने वाले राहुल महाजन अपनी निजी जिंदगी के कारण खूब सुर्खियों में रहते हैं। राहुल महाजन (Rahul Mahajan) ने पहले जहां 'बिग बॉस 2' का हिस्सा बनकर सुर्खियां बटोरी थीं तो वहीं बाद में वह अपने स्वयंवर के कारण चर्चा में आए थे। राहुल महाजन का इसी साल तीसरी पत्नी नतालिया इलिना के साथ तलाक हुआ। वहीं अब उन्हें लेकर अटकलें लग रही हैं कि वह चौथी बार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

दरअसल, राहुल महाजन (Rahul Mahajan) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक विदेशी महिला के साथ फोटो शेयर की है, जो देखते ही देखते चर्चा में आ गई। राहुल महाजन के साथ फोटो में मौजूद महिला का नाम एनस्तासिया खिजनयाक है। इस तस्वीर को साझा करते हुए राहुल महाजन ने लिखा, "एनस्तासिया खिजनयाक के साथ कुछ यादें।" राहुल महाजन की इस तस्वीर को देखने के बाद लोगों ने चौथी शादी को लेकर कमेंट करना शुरू कर दिया।

राहुल महाजन (Rahul Mahajan) की पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "चौथी शादी के लिए तैयार हो?" इस कमेंट को देख राहुल महाजन अपनी हंसी नहीं रोक पाए और इमोजि शेयर कर रिएक्शन दिया। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "राहुल बाबा चौथी के चक्कर में हैं।" एक यूजर ने राहुल महाजन से सवाल करते हुए लिखा, "दोबारा मेरे यार की शादी है?" बता दें कि इस मामले पर अभी तक राहुल महाजन या उनकी टीम की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं हुई है कि वह शादी के बंधन में बंध भी रहे हैं या नहीं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article