टीवी मसाला

Bigg Boss 17: आयशा ने फिर उधेड़कर रख दी मुनव्वर के सारे झूठ की बखिया, दो महीनों से थे एक-दूजे के साथ!

Bigg Boss 17 Ayesha Khan Allegations On Munawar Faruqui: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' का हिस्सा बने मुनव्वर फारूकी एक बार फिर से मुश्किल में घिरते नजर आ रहे हैं। दरअसल, आयशा खान ने मुनव्वर फारूकी के बहुत सारे झूठ का पर्दाफाश किया है।

Image

आयशा खान ने फिर खोली मुनव्वर फारूकी की पोल

Bigg Boss 17 Ayesha Khan Allegations On Munawar Faruqui: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' ने टीआरपी लिस्ट में जगह बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। खास बात तो यह है कि शो की फिनाले डेट भी सामने आ गई है। यूं तो सभी कंटेस्टेंट्स अपनी-अपनी गेम को बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) के मुनव्वर फारूकी पर इन दिनों मुसीबतों का पहाड़ टूटा पड़ा है। एक बार फिर से आयशा खान ने मुनव्वर फारूकी की पोल खोली है और बताया है कि वे दो महीनों से एक साथ रह रहे थे।

बता दें कि 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में आयशा खान और मुनव्वर फारूकी को अक्सर एक-दूजे से फ्लर्ट करते देखा जाता है। हालांकि आयशा ने पहले ही साफ कर दिया है कि वह शो के बाद मुनव्वर फारूकी का चेहरा नहीं देखना चाहती हैं। ईशा मालवीय (Isha Malviya) और समर्थ जुरेल ने आयशा खान की बातें अंकिता लोखंडे से साझा कीं। उन्होंने आयशा की बातें अंकिता से साझा करते हुए कहा, "जब वह मुनव्वर को बाहर से देख रही थी तो उसके सारे झूठ नोट कर रही थी। मुनव्वर ने बेटे के साथ रहने की बात झूठ कही थी। क्योंकि शो में आने से पहले दो महीने तक दोनों लगातार मिलते थे और इस दौरान आयशा ने मुनव्वर के बेटे को एक भी बार नहीं देखा।" आयशा खान ने ये भी दावा किया कि मुनव्वर फारूकी ने अपने बेटे को केवल एक सप्ताह पहले ही अपने पास बुलाया था।

'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में आयशा खान ने बताया कि मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) ने कई लड़कियों को धोखा दिया है। इस बारे में बात करते हुए आयशा ने कहा था, "ये इनका तरीका रहा है, धोखा देना, मेरे पास सबूत है। शुरुआत से ही उनका ये तरीका रहा है और उन्होंने स्वीकारा भी है। मेरा मानना ये है कि तुम अपनी गलती तो मान रहे हो, लेकिन तुम खुद को बदलना चाहोगे।" बता दें कि ईशा मालवीय ने अभिषेक और मन्नारा संग साझा किया कि मुनव्वर और आयशा ने साथ में प्राइवेट मुमेंट भी साझा किये हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article