Bigg Boss 17: इस हफ्ते का वीकेंड का वार काफी धमाकेदार होने वाला है। इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande), अनुराग डोभाल (Anurag Dhobhal), ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) और विक्की जैन (Vicky Jain) नॉमिनेटेड हैं। बिग बॉस ने एलिमिनेशन का प्रोमो शेयर कर दिया है। प्रोमो में बिग बॉस ईशा को पॉवर देते हैं कि रूल्स ब्रेक के आधार पर नॉमिनेटेड सदस्य में से किसी एक को सीधा घर भेज सकती हैं। ईशा अपने दुश्मन का नाम लेती है। घर की कैप्टन ईशा का फैसला सुनकर सभी घरवाले हैरान हो जाते हैं।
ईशा ऐश्वर्या शर्मा का नाम लेती है। इस बात को सुनकर नील भट्ट हैरान रह जाते हैं। वो कहते हैं कि तुमने गलत फैसला लिया है। रिंकू भी कहती हैं कि तुमने गलत फैसला लिया है। हालांकि ईशा अपनी बातों पर स्टैंड रखते हुए कहती हैं कि जो मुझे नहीं पसंद है तो उसे तो भगाऊंगी ही। मेरी नहीं बनती है घर जाओ।
ईशा ने ऐश्वर्या शर्मा को किया घर से बेघर
ईशा इस हफ्ते घर की कैप्टन है। ईशा और ऐश्वर्या के बीच में नहीं बनती है। नॉमिनेशन के दौरान भी ईशा ने ऐश्वर्या को नॉमिनेट किया था। ऐश्वर्या के जाने से नील की गेम पर क्या असर पड़ता है। ये देखना दिलचस्प होने वाला है। बिग बॉस के घर से निकलने के बाद ऐश्वर्या मे अपने एविक्शन को अनफेयर बताया है। उन्होंने कहा कि मैंने कभी किसी से दिल रखने के लिए दोस्ती नहीं की।
