टीवी मसाला

Bigg Boss 17: आयशा खान संग फिजिकल रिलेशनशिप में थे Munawar Faruqui, एक्स ने किया शॉकिंग खुलासा

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 24, 2023, 02:07 PM IST

Bigg Boss 17: आयशा खान शो में मुनव्वर फारुकी को लेकर लगातार खुलासे कर रही हैं। नेशनल टेलीविजन पर मुनव्वर की इज्जत की धज्जियां उड़ चुकी हैं। शो में आयशा ने खुलासा किया है कि वो मुनव्वर के साथ फिजिकल रिलेशनशिप में थी।

Image

Munawar Faruqui- Ayesha Khan (credit pic: instagram)

Bigg Boss 17: सलमान खान (Salman Khan) के शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट आयशा खान (Ayesha Khan) की एंट्री हो चुकी हैं। आयशा शो में मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) को लेकर लगातार चौंकाने वाले खुलासे कर रही हैं। नेशनल टेलिविजन पर मुनव्वर की इज्जत की धज्जियां उड़ रही हैं। आयशा के आने के बाद मुनव्वर की पूरी गेम खराब हो गई है। शो में आयशा ने ईशा को बताया कि वो और मुनव्वर फिजिकल रिलेशनशिप में थे। ईशा ये बात अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) और विक्की (Vicky Jain) जैन को बताती हैं। अभिषेक बाद में ये बात मुनव्वर को बताते हैं कि आयश और तुम फिजकल रिलेशनशिप में थे।

मुनव्वर इन बातों को मानने से इंकार कर देते हैं। वहीं, अभिषेक मुनव्वर से कहते हैं कि आयशा सिर्फ 21 साल की है और उनकी आगे शादी होगी। वो ये बातें नेशनल टेलीविजन पर कैसे कह सकती हैं।

आयशा संग फिजिकल रिलेशनशिप में थे मुनव्वर

इतना ही नहीं आयशा ने कहा कि मुनव्वर ने बताया था कि वो छह महीने से अपने बेटे के साथ है। ये भी झूठ है। मैं उनके साथ पिछले 2 महीने से ही। उनका बेटा वीकेंड पर कभी -कभी आता था। मुनव्वर के बारे में ये सब सुनकर घरवाले हैरान हो गए। शो में सिर्फ मुनव्वर और आयशा के बारे में बात हो रही हैं। वीकेंड पर सलमान ने मुनव्वर की जमकर लताड़ लगाई। शो के होस्ट ने मन्नारा चोपड़ा को साथ दिया और बताया कि वो गेम में कैसी दिख रही हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झा author

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अन... और देखें

End of Article