Bigg Boss 17: बिग बॉस के घर में पवित्र रिश्ता फेम एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) अपने बिजनेस मैन पति विक्की जैन (Vicky Jain) के साथ एंट्री ले चुकी है। जिसके बाद अब बिग बॉस के घर में उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक बड़ा बयान दिया है। एक्ट्रेस ने एक नॉर्मल बातचीत के दौरान यह खुलासा किया कि वह बिग बॉस नहीं करना चाहती थीं, हालांकि उन्होंने यह फैसला सिर्फ अपने पति विक्की जैन के लिए लिया है। अंकिता ने बताया कि विक्की हमेशा से ही बिग बॉस के काफी बड़े वाले फैन रहे हैं और वह एक बार शो का हिस्सा होना चाहते थे।
इसी के साथ ही अंकिता ने बताया कि हमेशा इसी साल बिग बॉस में आने का फैसला किया क्योंकि वह अगले साल बेबी प्लान करने वाले हैं। अंकिता ने ईशा, अभिषेक और फिरोजा के सामने बात करते हुए ये खुलासा किया है। जिसके बाद अब वह सुर्खियों में आ गई हैं।
बिग बॉस के बाद बेबी प्लान करेंगी अंकिता
बिग बॉस में नॉर्मल बातचीत के दौरान अंकिता ने खुलासा किया कि उन्होंने और विक्की ने सोचा है कि अगले साल तक हम बच्चा प्लान कर सकते हैं। बिग बॉस से निकलने के बाद वह अपनी फैमिली प्लानिंग को लेकर और भी सीरियस होने वाली हैं।' बिग बॉस के घर में अभी अंकिता और विक्की का गेम दर्शकों को औसत ही लगा है।
