टीवी मसाला

Bigg Boss 17: अभिषेक को उकसाने के लिए ईशा पर भड़के सेलेब्स, अंकित गुप्ता ने कहा 'झूठी' तो काम्या ने भी लगाई लताड़

Bigg Boss 17 Isha Malviya Gets Slammed By These Celebs: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' में ईशा मालवीय लोगों के निशाने पर आ गई हैं। उन्होंने अभिषेक कुमार की बीमारी का मजाक बनाया, जिसे लेकर रितेश देशमुख सहित कई सितारों ने उन्हें लताड़ लगाई।

Image

ईशा मालवीय पर भड़के सितारे

Bigg Boss 17 Isha Malviya Gets Slammed By These Celebs: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। जहां बीते कुछ दिनों से मुनव्वर फारूकी सुर्खियों में थे तो वहीं अब अभिषेक कुमार चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, ईशा मालवीय (Isha Malviya) और समर्थ जुरेल को बार-बार अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) की बीमारी का मजाक बनाते देखा गया है। ईशा मालवीय की इस बात को लेकर अब काम्या पंजाबी, ऐश्वर्या शर्मा, अंकित गुप्ता और रितेश देशमुख ने उन्हें फटकार लगाई है। साथ ही अभिषेक कुमार का समर्थन भी किया है।

अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) को लेकर ईशा मालवीय और समर्थ जुरेल ने 'मेंटल' तक कहा। अभिषेक को क्लॉस्ट्रोफोबिया है, जिसे लेकर ईशा मालवीय (Isha Malviya) और समर्थ जुरेल मजाक बनाते दिखाई दिये। ईशा और समर्थ की हरकतों पर नाराजगी जाहिर करते हुए काम्या पंजाबी ने ट्वीट में लिखा, "मेंटल कुत्ता, दो कौड़ी का, चल निकल, नकली कुमार, अपने बाप का मेंटल लौंडा। अगर मैंने सही सुना है तो क्या नहीं, इतनी गंदगी। दोनों गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड मिलकर एक्स बीएफ की कमजोरी का इस्तेमाल कर रहे हैं। उसे उकसा रहे हैं। ये है इनकी गेम? सच में बहुत बकवास है।"

काम्या पंजाबी के अलावा ऐश्वर्या शर्मा ने भी 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) की ईशा मालवीय और समर्थ जुरेल पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने लिखा, "ईशा मालवीय (Isha Malviya) और समर्थ जुरेल बहुत ही घटिया गेम खेल रहे हैं। वे किसी इंसान को इस हद तक कैसे परेशान कर सकते हैं। केवल अभिषेक को ही हर चीज के लिए डांट पड़ने वाली है। ये बहुत ही घटिया तरीका है। बिग बॉस कृप्या कोई एक्शन लें।" वहीं अंकित गुप्ता ने भी ईशा मालवीय को झूठी कहते हुए लिखा, "अब इसका असली व्यक्तित्व बाहर आ रहा है। ईशा मालवीय और क्या झूठी लड़की है ये। इसे अभिषेक के क्लॉस्ट्रोफोबिया के बारे में पता था। तुम स्ट्रॉन्ग रहो अभिषेक।"

बता दें कि इन सबसे इतर रितेश देशमुख ने अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) का समर्थन किया और ट्वीट में लिखा, "मेरा दिल अभिषेक के लिए दुख रहा है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article