टीवी मसाला

MC Stan की आंखों के सामने हुआ बेस्ट फ्रेंड का मर्डर, बिग बॉस विनर ने बताया वो भयानक किस्सा

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Mar 3, 2023, 08:19 AM IST

Bigg Boss 16 Winner MC Stan: मशहूर रैपर एमसी स्टैन ने अपने जिंदगी के सबसे भयानक किस्से के बारे में बताया है। स्टैन ने रिवील किया कि उनके सामने ही एक बेहद करीबी दोस्त का मर्डर हो गया था। कुछ लोगों ने चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी थी। स्टैन के लिए यह सब काफी मुश्किल रहा था।

Image

Bigg Boss 16 winner MC Stan

KEY HIGHLIGHTS
  • एमसी स्टैन की आंखों के सामने हुआ बेस्ट फ्रेंड का मर्डर।
  • जन्मदिन पर स्टैन के दोस्त ने गंवाई अपनी जान।
  • एमसी स्टैन बिग बॉस 16 के विनर हैं।

Bigg Boss 16 Winner MC Stan: बिग बॉस 16 के विजेता मशहूर रैपर एमसी स्टैन (MC Stan) की फैन फॉलोइंग का कोई जवाब नहीं है। बिग बॉस जीतने के बाद एमसी स्टैन की लोकप्रियता आसमान छू रही है। आज देशभर में उन्हें पहचाना जाने लगा है। बस्ती का हस्ती नाम से मशहूर स्टैन ने बिग बॉस के घर में भी हमेशा दोस्ती की बात की है। बिग बॉस 16 के घर में शिव ठाकरे, सुंबुल तौकीर खान, अब्दु रोजिक और पूरी मंडली के साथ उनका बॉन्ड फैंस को काफी पसंद भी आया है। हाल ही में एमसी स्टैन ने अपनी जिंदगी से जूड़ा एक सबसे भयानक किस्सा बताया है। उनकी आंखों के सामने एक बेहद करीबी दोस्त ने अपनी जान गंवाई है। उस दोस्त के जन्मदिन पर उसकी हत्या हो गई। स्टैन की आंखों के सामने से यह सीन कभी धूमिल नहीं होता है।

बेहद करीबी दोस्त का हुआ मर्डर

एमसी स्टैन की पर्सनैलिटी कई फैंस को पसंद आती है, तो कई इसे नापसंद भी करते हैं। इस बीच हर कोई इस बात को मानता है कि एमसी स्टैन का दिल काफी बड़ा है। बिग बॉस के घर में भी खुद उसके दोस्त भी गौरी नागौरी के खिलाफ हो गए थे तो एमसी स्टैन ने उसका साथ दिया था। ऐसे में बिग बॉस के घर के बाहर भी वह अपने दोस्तों के साथ मजबूत रिश्ता रखते हैं।

एमसी स्टैन ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में कहा, ‘मेरी आंखों के सामने एक बेहद करीबी दोस्त ने अपनी जान गंवाई है। उसका जन्मदिन था वह अपना केक कट कर रहा था, तब ही पीछे से उसपर चाकू से हमला हुआ। मेरी आंखों के सामने उसका मर्डर हो गया। ये मैं कभी नहीं भूल सकता है।

बता दें कि एमसी स्टैन ने खुद इस बात को माना है कि अब उन्होंने अपनी मां को अपना बेस्ट फ्रेंड बना लिया है। ऐसी कोई बात नहीं है जो वो अपनी मां के साथ शेयर नहीं कर सकते हैं। बिग बॉस के घर में भी वह अपनी मां को काफी मिस कर रहे थे।

माधव शर्मा
माधव शर्मा author

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली ... और देखें

End of Article