Bigg Boss 16, Weekend Ka Vaar Highlights: बिग बॉस सीजन 16 के दूसरे वीकेंड का वार में इस सीजन का पहला एविक्शन हुआ। श्रीजिता डे घर से बेघर हो गई हैं। वहीं, पिता की सलाह के बाद सुंबुल तौकीर खान, शालीन भनोट और टीना की दोस्ती में दरार आई। वहीं, इस हफ्ते डॉक्टर के साथ बदतमीजी करने पर सलमान खान ने शालीन भनोट को जमकर डांटा। अपनी अपकमिंग फिल्म थैंक गॉड को प्रमोट करने के लिए रकुल प्रीत सिंह और सिद्धार्थ मल्होत्रा शो में पहुंचे थे।
बिग बॉस 16 वीकेंड का वार में सुंबुल के पिता की डांट के बाद शालीन भनोट रोने लगते हैं। वहीं, टीना दत्ता कहती हैं कि वह कांप रही है। इस दौरान सुंबुल आकर दोनों से माफी मांगती हैं। शालीन उन्हें समझते हैं कि उन्हें अपने अतीत में बहुत कुछ झेला और देखा है। बकौल शालीन, 'मेरा एक बेटा है, मैं नहीं चाहता हूं कि 10 या 20 साल की उम्र में जब वह ये शो देखे तो वह कहे कि उसके पिता एक लड़की की भावनाओं से खेल रहे हैं, जो केवल 18 साल की है। मैं अपने बेटे की आंखों में नहीं गिरना चाहता हूं। मैं अपने बेटे को प्यार करता हूं तो सुंबुल मुझसे दूर रहे। शो में ये बहुत अलग दिख रहा है।'
सलमान खान ने लगाई शालीन भनोट की क्लास
सलमान खान ने सुंबुल तौकीर को समझाया कि उन्होंने हर बार शालीन और टीना की सलाह को गलत समझा। यदि उन्हें किसी तरह का कनफ्यूजन है तो वह पूछ सकते हैं। इसके बाद घरवालों को टास्क दिया। इसमें उन्हें घरवालों को इस हफ्ते का विलेन चुनना था। ज्यादातर घरवालों ने शालीन भनोट को चुना। सलमान खान ने शालीन भनोट को डॉक्टर की बेइज्जती करने पर डांटा। शालीन ने अपनी सफाई में कहा कि वह मानसिक परेशानी में थे, इस कारण उन्होंने ऐसा बर्ताव किया। वह ऐसे नहीं हैं। सलमान खान ने उन्हें समझाया कि डॉक्टर जैसे पवित्र पेशे की बेइज्जती न करें। इसके बाद शालीन ने माफी मांगी।
घर के अंदर सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह घर में अपनी फिल्म थैंक गॉड को प्रमोट करने के लिए पहुंचे थे। सलमान खान ने सिद्धार्थ से इशारों-इशारों में कियारा आडवाणी से रिश्ते का जिक्र किया। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा कि दोनों अच्छे दोस्त है। वहीं, शनिवार के एपिसोड के आखिर में सलमान खान ने बताया कि इस हफ्ते श्रीजिता डे घर से बेघर हो गए हैं।
