टीवी मसाला

Bigg Boss 16: मेकर्स ने साजिद खान को बचाने के लिए चली चाल, भड़के यूजर्स बोले- अपने दामाद को बचाएंगे

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 14, 2022, 04:39 PM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 इन दिनों लगातार सुर्खियों में छाया हुआ है। शो में इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए 4 सदस्य नॉमिनेट हुए है। क्या इस बार भी मेकर्स शो में कोई इवेक्शन नहीं करने वाले हैं। ऐसा हम नहीं साजिद खान ने हिंट दिया है। साजिद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Image

sajid khan (image: instagram)

Bigg Boss 16: टीवी का सबसे पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 16 एक फिर चर्चा में है। शो में इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए चार सदस्य नॉमिनेट हुए है। इस लिस्ट में साजिद खान (Sajid Khan), शालीन भनोट, शिव ठाकरे और टीना दत्ता का नाम शामिल है। नॉमिनेशन के बाद से फिल्म मेकर साजिद खान काफी नाराज है। शो में ऐसा 2 या 3 बार हुआ है जब साजिद खान बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हफ्ते वोटिंग लाइंस बंद कर दी गई है। इसका मतलब है कि इस हफ्ते कोई घर से बेघर नहीं होगा। मेकर्स एलिमिनेशन के दिन नया ट्विस्ट लाने वाले है। नए प्रोमो में साजिद अपने नॉमिनेशन के बाद काफी आग बबूला हो गए। उन्होंने हिंट देते हुए कहा कि वो शो में ज्यादा लंबा टिकेंगे।

साजिद पिछले लंबे समय से शो में इनएक्टिव है। वो शो में फिजिक्ल टास्क के दौरान इन एक्टिव रहते हैं। इसके अलावा वो सुबह के समय में जुंबा क्लासेस भी नहीं करते हैं। कई यूजर्स को लगता है मेकर्स शो में साजिद खान को लंबे समय तक रखेंगे। इतना ही नहीं दर्शक देखना चाहते हैं कि बिना साजिद खान के शो में शिव ठाकरे, एमसी स्टैन और अब्दू रोजिक कैसे गेम खेलते हैं। शो में मंडली टूटने के कगार पर है।

इस हफ्ते कोई नहीं होगा घर से बेघर

घर में टूट रही है साजिद खान की मंडली

साजिद खान की मंडली में इन दिनों दरार दिखाई दे रही है। नॉमिनेशन के बाद साजिद और निम्रत के बीत बहस देखने को मिली। क्या टूट जाएगी साजिद खान की सभी घरवालों से दोस्ती?

साजिद खान ने शो की शुरुआत में ही कहा था कि वो शो जीतने नहीं आए है। बल्कि जनता को अपनी पर्सनैलिटी दिखाना चाहते हैं। साजिद खान का नाम जब से मीटू कैंपेन आया था तब से उन पर बैन लगा हुआ था। साजिद बिग बॉस के बाद अगले साल शहनाज गिल और नोरा फतेही की फिल्म को डायरेक्ट करेंगे।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article