Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर में कंटेस्टेंट एक दूसरे के साथ रिश्ते भी अपनी गेम को ध्यान में रखकर ही बनाते हैं, इसलिए खिलाड़ियों के साथ ही दर्शकों के लिए भी यह विश्वास करना कि किसका रिश्ता सच्चा है और किसका झूठा, यह काफी मुश्किल हैं। अब घरवालों के साथ ही बिग बॉस के फैंस भी शालीन भनोट और टीना दत्ता के रिश्ते पर सवाल उठा रहे हैं। घर वालों का मानना है कि दोनों सिर्फ कंटेट के लिए ही एक साथ है, दोनों एक दूसरे के साथ प्यार का भी सिर्फ नाटक ही कर रहे हैं। इस पर सौंदर्या से लेकर अर्चना तक हर कोई अपनी राय रख रहा है।
‘यह रिश्ता सिर्फ फुटेज के लिए’
बिग बॉस के नए प्रोमो में सौंदर्या व अर्चना मिलकर शालीन और टीना के रिश्ते पर सवाल उठाते नजर आ रहे हैं। सौंदर्या कहती हैं, यह दोनों सिर्फ कंटेंट के लिए एक साथ हैं, साथ रहना का केवल नाटक कर रहे हैं।’ वहीं दूसरी ओर अर्चना कहती हैं, बहन अगर ये दोनों घर के बाद दोस्त भी रहते हैं ना तो मेरा नाम बदल देना।’ सिर्फ इतना ही नहीं खुद टीना के ग्रुप वाले लोग भी उनके रिश्तों का फेक करार दे रहे हैं।
शिव ठाकरे भी निमृत कौर से यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि इन दोनों को पता ही कि इनका बकरा कट रहा है फिर भी एक साथ रहने का नाटक कर रहे हैं। वहीं शिव यह भी कहते हैं, ‘पहले एक दूसरे को खाना खिलाते हैं फिर लड़ने लगते हैं, अगर प्यार है तो मान क्यों नहीं लेते।’
बता दें कि इस वीकेंड के वार में गौतम विज को घर से बेघर कर दिया गया है। जिसके बाद से ही सौंदर्या और शालीन के रिश्ते भी बेहतर नजर आ रहे हैं और दोनों एक दूसरे के करीब आ रहे हैं।
