टीवी मसाला

Bigg Boss 16: टीना दत्ता के पिता ने बिग बॉस के घर में मारी एंट्री, क्या शुरू होगा नया बवाल?

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 28, 2022, 10:01 AM IST

Bigg Boss 16: टीना दत्ता के लिए बिग बॉस का घर बाकी कंटेस्टेंट की तरह ही काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा है। हालांकि अब टीना और उनके फैंस के लिए एक राहत भरी खबर सामने आ रही है। टीना दत्ता के पिता बिग बॉस के घर में पूरे एक दिन तक रहने के लिए एंट्री लेने वाले हैं।

Image

Tina Dutta Father in Bigg Boss

KEY HIGHLIGHTS
  • टीना दत्ता के पिता ने बिग बॉस में ली एंट्री।
  • पूरे एक दिन तक उनके पिता घर में रहेंगे।
  • बिग बॉस फैंस को अलग फैमिली वीक देखने को मिलेगा।

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर में अब आने वाला हफ्ता मनोरंजन से भरपूर होने वाला है। फैमिली वीक की शुरुआत होने जा रही है। हालांकि बीते सीजन के उलट इस बार का फैमिली वीक काफी अलग होने वाला है। हाल ही में खबर सामने आ रही है कि टीना दत्ता के पिता तपन कुमार दत्ता बिग बॉस के घर में एंट्री लेने वाले हैं। हालांकि कुछ समय के लिए नहीं बल्कि पूरा एक दिन वह अपनी बेटी के साथ ही वक्त गुजारने वाले हैं। टीना दत्ता के लिए बीते कुछ समय से काफी कुछ सही नहीं चल रहा है। टीवी एक्ट्रेस टीना दत्ता को हर हफ्ते नॉमिनेशन टास्क में टारगेट किया जाता है। जिस वजह से उनपर हर हफ्ते नॉमिनेशन का खतरा बना रहता है। ऐसे में घर में उनका केवल एक ही रिश्ता नजर आता है वो भी शालीन भनोट के साथ। हालांकि दोनों में भी अनबन हमेशा बनी रहती है।

बाकी कंटेस्टेंट के घरवाले भी आएंगे

बिग बॉस 16 में इस शनिवार को कंटेस्टेंट के घरवाले पूरा एक दिन के लिए आने वाले हैं। यह एपिसोड इसी रविवार को टेलिकास्ट होना है। अभी तक टीना दत्ता के पिता का आना कन्फर्म है बाकी कंटेस्टेंट के घर वालों की एंट्री पर फिलहाल सस्पेंस बना हुआ है। कुछ समय पहले सुंबुल तौकीर खान के पिता ने नेशनल टेलिविजन पर टीना दत्ता और शालीन भनोट के लिए काफी अपशब्द कहे थे। जिसके बाद टीना की मां और शालीन के माता-पिता को भी बिग बॉस के सेट पर बुलाया गया था।

धमाकेदार होगा यह वीकेंड का वार

बिग बॉस 16 का यह वीकेंड का वार काफी धमाकेदार होने वाला है। इस हफ्ते शो के कंटेस्टेंट अपने घरवालों से मिलेंगे। वहीं खबर सामने आ रही हैं कि इस फैमिली वीक में बिग बॉस घरवालों को एक स्पेशल टास्क भी देने वाले हैं। इस हफ्ते कुछ 8 कंटेस्टेंट घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट है। अब देखना होगा कि कौन इस हफ्ते एलिमिनेट होता है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article