टीवी मसाला

Bigg Boss 16: प्रियंका चौधरी से निमृत कौर तक इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये कंटेस्टेंट, कौन होगा घर से बेघर?

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 27, 2022, 08:17 AM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस के 13वें हफ्ते के लिए नॉमिनेशन प्रक्रिया पूरी हो गई है और कुल 7 कंटेस्टेंट को इस हफ्ते घर से बेघर करने के लिए नॉमिनेट कर दिया गया है। बीते कुछ हफ्तों से नॉमिनेशन टास्क में टीना दत्ता को लगातार टारगेट किया जा रहा है। इस बार भी वह 7 नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट में शामिल हैं।

Image

Bigg Boss 16 Nominated contestants

KEY HIGHLIGHTS
  • इस हफ्ते 7 कंटेस्टेंट हुए घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट।
  • सुंबुल और निमृत भी नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट में शामिल।
  • टीना दत्ता को इस बार भी नॉमिनेट कर दिया गया है।

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 को शुरू हुए अब 12 हफ्तों से ज्यादा का समय गुजर चुका है। इस 13वें हफ्ते का नॉमिनेशन टास्क (Bigg Boss 16 Nomination) भी पूरा हो गया है और कुल 7 कंटेस्टेंट घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो गए हैं। इस बीच नॉमिनेट हुए कंटेस्टेंट में कुछ नाम तो ऐसे हैं जो लगभग हर हफ्ते ही नॉमिनेट किए जाते हैं और किसी तरह अपने आप को एलिमिनेशन से बचा लेते हैं। वहीं दूसरी ओर इस बार कुछ कंटेस्टेंट ऐसे भी हैं जो हर हफ्ते किसी तरह नॉमिनेशन से बच जाते हैं और इसी तरह गेम में अभी तक बने हुए हैं। आइए जानते हैं इस हफ्ते कौन से कंटेस्टेंट नॉमिनेट हुए है और किस कंटेस्टेंट के एलिमिनेशन के सबसे ज्यादा चांस हैं।

कुल 7 कंटेस्टेंट हुए नॉमिनेट

इस हफ्ते बिग बॉस के घर से बेघर होने के लिए कुल 7 कंटेस्टेंट को नॉमिनेट किया गया है। जिनमें सुंबुल तौकीर खान, प्रियंका चौधरी, विकास मानकतला, श्रीजिता डे, शालीन भनोट, टीना दत्ता और निमृत कौर आहलूवालिया शामिल हैं। इन नामों की अगर बात करें तो टीना दत्ता को लगातार नॉमिनेट किया जा रहा है घरवाले नॉमिनेशन टास्क में उन्हें हमेशा ही टारगेट करते हैं। वही दूसरी ओर निमृत कौर आहलूवालिया और सुंबुल तौकीर खान जो हर हफ्ते नॉमिनेशन से बच जाते हैं इस हफ्ते उन पर भी एलिमिनेशन का खतरा मंडरा रहा है।

क्या सुंबुल तौकीर खान होंगी घर से बेघर?

अगर इन सभी घरवालों में से किसी ऐसे सदस्य की बात करें जिसका घर में योगदान सबसे कम है तो वो हैं सुंबुल तौकीर खान। हालांकि उनकी फैन फॉलोइंग काफी अच्छी है, ऐसे में यह भी हो सकता है कि इस हफ्ते भी सुंबुल घर से बेघर होने से बच जाएं। सुंबुल के साथ ही टीना दत्ता पर भी एलिमिनेशन का खतरा मंडरा रहा है बीते कुछ हफ्तों से उन्हे सबसे कम वोट मिलते आ रहे हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article