टीवी मसाला

Bigg Boss 16: टीना दत्ता ने किया शालीन भनोट से प्यार का इजहार, कहा- 'मैं तुमसे प्यार करती हूं..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 2, 2023, 08:55 AM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस के सीजन की शुरुआत से ही फैंस और घरवाले लगातार शालीन भनोट (Shalin Bhanot) और टीना दत्ता (Tina Dutta) के रिश्ते पर सवाल उठा रहे हैं और इसे फेक करार देते आए हैं। अब आखिरकार टीना दत्ता ने शालीन को लेकर अपने प्यार का इजहार कर दिया है।

Image

Tina Dutta and Shalin Bhanot

KEY HIGHLIGHTS
  • शालीन भनोट से प्यार करती हैं टीना दत्ता।
  • एक्ट्रेस ने शालीन को कहा- आई लव यू ।
  • दोनों के रिश्तें को फैंस ने बताया फेक।

Bigg Boss 16: बिग बॉस के 16वें सीजन की शुरुआत से ही टीना दत्ता और शालीन भनोट की दोस्ती पर सवाल उठाए जा सकते हैं। फैंस और घरवाले लगातार शालीन भनोट (Shalin Bhanot) और टीना दत्ता (Tina Dutta) के रिश्ते पर सवाल उठाते आए हैं। बिग बॉस फैंस का मानना है कि दोनों बस लाइमलाइट में आने के लिए ही लव एंगल खेलने की कोशिश कर रहे हैं। फैंस ने दोनों के रिश्तें को पहले से ही फेक करार दे दिया है। अब आखिरकार टीना दत्ता ने शालीन को लेकर अपने प्यार का इजहार कर दिया है। बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में बिग बॉस ने नए साल के मौके पर एक लाइव कॉन्सर्ट आयोजित किया था, जिसमें एमसी स्टैन के साथ ही इक्का और सीधे मौत ने एक साथ पर्फोर्म किया। इस मौके पर टीना और शालीन एक साथ डान्स करते हुए नजर आ रहे थे। इस बीच टीना ने शालीन के सामने इस बात को मान लिया कि वह उनसे प्यार करने लगी हैं।

'मैं तुमसे प्यार करती हूं'

शालीन भनोट और टीना दत्ता एक साथ डांस करते हुए नजर आ रहे थे। इस बीच दोनों काफी करीब भी नजर आते हैं। ऐसे में टीना शालीन भनोट से कहती नजर आती हैं, 'तुमने मुझे प्यार करने पर मजबूर कर दिया है शालीन भनोट, आई लव यू'। अब इसपर आने वाले वीकेंड का वार पर सलमान खान किस तरह से रिएक्ट करते हैं यह देखने वाला होगा। हालांकि बिग बॉस फैंस का रिएक्शन सामने आने लगा है। कई फैंस का मानना है कि इन दोनों का ड्रामा तो हमेशा ही चलता रहता है। दोनों सिर्फ लाइमलाइट के लिए ही एक दूसरे से प्यार का नाटक करते हैं।

बिग बॉस में हुआ लाइव कॉन्सर्ट

नए साल के मौके पर बिग बॉस ने सभी घर वालों को एक बड़ा सर्प्राइज दिया। बिग बॉस ने एक लाइव कॉन्सर्ट आयोजित किया जिसमें उन्होंने एमसी स्टैन के साथ ही इक्का और सीधी मौत को भी पर्फोर्म करने के लिए बुलाया। घरवालों के साथ ही कुछ फैंस को भी इस लाइव कॉन्सर्ट के लिए घर पर बुलाया गया था।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article